फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nail cleaning of 60 million Scam will be investigated

60 लाख के नाला सफाई  घोटाले की होगी जांच 

Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nail cleaning of 60 million Scam will be investigated
Nail cleaning of 60 million Scam will be investigated - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में शामिल होने के बाद प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक अचानक नालों का निरीक्षण करने पहुंच गए। चौधरी तालाब में चोक नाला देखकर नगर आयुक्त से बोले, ऐसा लगता है कि बरसों से नालों की सफाई नहीं हुई है। जिस ठेकेदार को नाला सफाई का पिछले साल ठेका दिया गया था, उसको इस बार भी ठेका देने पर प्रभारी मंत्री ने आपत्ति जताई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव के कार्यकाल में 60 लाख से नाला सफाई घोटाले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

अमर उजाला ने ‘नाला सफाई’ में लापरवाही पर मई में ही अभियान चलाया था। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री को नाला सफाई न होने से अवगत कराया। इस पर प्रभारी मंत्री ने सामूहिक योग में हिस्सा लेने के बाद नालों का औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया। चौधरी तालाब, सुर्खा छावनी, स्टेट बैंक कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा था। ओवरफ्लो नाला देखकर प्रभारी मंत्री ने नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव से नाराजगी जताई। कहा कि जब ठेकेदार ने पिछली बार ठीक से सफाई नहीं की तो इस बार उसको नाला सफाई का ठेका किन परिस्थितियों में दिया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला गुलाबराय इंटर कालेज की ओर बढ़ गया। यहां भी नाला चोक मिला। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नगर आयुक्त को दस दिन में सभी नालों की सफाई कराकर मय फोटोग्राफी रिपोर्ट भेजने को कहा है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वह तय समय सीमा में नालों को साफ कराकर रिपोर्ट भेजेंगे। भाजपा महानगर उमेश कठेरिया से कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के बाद नाला सफाई की रिपोर्ट भेजें। प्रभारी मंत्री सुभाषनगर पहुंचे। यहां दस नंबर गली में नाले पर स्लैब पड़े थे। उन्होंने कहा कि नाले की मैनुअल सफाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नाला सफाई संतोषजनक नहीं है। जल्द ही वह अगली विजिट पर फिर नालों का औचक निरीक्षण करेंगे। फिर भी काम संतोषजनक नहीं मिला तो नगर निगम अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर सफाई ठीक से करा दी तो वह धन्यवाद देंगे। प्रभारी मंत्री के साथ भ्रमण में शहर विधायक डा. अरुण कुमार, उमेश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, नरेश शर्मा बंटी, प्रतेश पांडेय, सुशील सक्सेना, रामगोपाल मिश्रा, आयुश आदि मौजूद थे। 


पीड़ित परिवार से मिले
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक मथुरा हादसे में मारे गए पीड़ित परिवार से मिलने सुभाषनगर स्थित उनके घर गए। अपनी और सरकार की ओर से हादसे के प्रति अफसोस जताया। परिवार की ओर से प्रभारी मंत्री से बेटे को नौकरी देने की प्रार्थना की गई। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम से कहा कि वह उसकी फाइल शासन को भेजें ताकि नौकरी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed