फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder female, body thrown along highway

महिला की हत्याकर शव हाइवे किनारे फेंका

Mon, 11 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
murder female, body thrown along highway
हत्या
सीबीगंज में महिला की हत्या करके पहचान मिटाने को शव जलाने वाले तक पुलिस अभी तक पहुंच नहीं पाई है। शनिवार की रात को फिर 45 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को हाइवे किनारे भाखड़ा पुल के पास फेंक दिया गया। रविवार सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी तो एसपी देहात फील्ड यूनिट लेकर मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। शव करीब 36 घंटे पुराना बताया जा रहा है। मृतका की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। राहगीर की सूचना पर थाना पुलिस भाखड़ा पुल के पास हाइवे के पश्चिमी छोर पर पहुंची तो रोड किनारे सलवार कुर्ता पहने महिला की खून से लथपथ लाश बरामद पड़ी हुई थी। हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उसका गला रेता है। पुलिस ने सैकड़ों की भीड़ में मौजूद आसपास गांवों के लोगों से लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। एसओ बच्चू सिंह यादव, सीओ मीरगंज मनोज पांडेय और एसपी देहात यमुना प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फील्ड यूनिट टीम ने खून सनी मिट्टी लेने के साथ ही हत्यारों के फिंगर प्रिंट्स जुटाए। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद रखवा दिया है। 72 घंटे बाद शव की शिनाख्त नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। महिला की पोस्टमार्टम में भी गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज कर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। एसपी देहात ने बताया कि महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद ही हत्यारों के बारे में आसानी से पता लग पाएगा।  
विज्ञापन


कब तक होगा खुलासा
सीबीगंज में महिला की गला काटकर हत्या करने के बाद शव को पहचान मिटाने के लिए जला दिया था। परिवार वालों ने महिला की धर्मवती के रूप में पहचान भी कर ली। महिला के बारे में पता लगा कि उसने सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी राजेंद्र यादव से दूसरी शादी की थी। वह हत्या से एक दिन पहले ही घर से निकली थी। पुलिस को किसी करीबी पर हत्या करने का शक है, लेकिन पुलिस खुलासे को लेकर गंभीर नहीं है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने भी एसओ सीबीगंज को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी इस मामले में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed