फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mskt college robbed , took rebars filling punk

मशकट कॉलेज में डाका, सरिया भरकर ले गए बदमाश

Mon, 19 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 19 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mskt college robbed , took rebars filling punk
इसी कालेज में पड़ी डकैती
हाफिजगंज। बदमाशों ने शनिवार रात पीलीभीत रोड पर मशकट मैनेजमेंट कालेज में धावा बोल दिया। वे गनमैन समेत तीन कर्मचारी को कमरे में बंधक बनाकर कॉलेज से 120 क्विंटल सरिया ट्रक में भरकर ले गए। एसपी देहात यमुना प्रसाद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉलेज की दीवारों से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। मैनेजर की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। रिठौरा कस्बे के पास स्थित कॉलेज पहुंचे बदमाशों ने सबसे पहले गनमैन सुरेश पाल से सिगरेट जलाने को माचिस मांगी। वापस करते समय उन्होंने माचिस जमीन पर गिरा दी और कहने लगे खुद उठा लो। गनमैन जैसे ही माचिस उठाने को झुका बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद गनमैन से जबरन गेट खुलवाकर बदमाश अंदर घुस गए। बदमाश गनमैन से बंदूक छीनकर कालेज के कमरों की तरफ ले गए। वहां रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी सोहनलाल और गफ्फार पर भी बदमाशों ने तमंचा टेक दिया। बीस बदमाशों की फौज थी। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी पिटाई के बाद बदमाशों ने उन्हें कालेज के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रक में सरिया भरना शुरू कर दिया। सरिया भरने के बाद ट्रक लेकर भाग गए। सुबह पांच बजे बंद पडे़ गनमैन और उसके साथी दरवाजे के ऊपर का शीशा तोड़कर बाहर निकले। ठेकेदार को उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर मैनेजर अखिल अरोरा मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना प्रभारी कैलाश सिंह, सीओ नवाबगंज इंदुप्रभा सिंह  और एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गनमैन और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन

बंदूक छीनकर वापस कर दी
रिठौरा गनमैन ने बताया कि बदमाशों ने पहले कमरे में बंद करने से पहले कनपटी पर तमंचा रखकर उसकी बंदूक छीन ली थी। बाद में बदमाश कमरे से वापस जाते समय उसकी बंदूक को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शीशा तोड़कर निकाले गए
बदमाशों के जाने के बाद सुबह पांच बजे गनमैन और कर्मचारी शीशा तोड़कर बाहर निकले गए लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। करीब साढे़ सात बजे ठेकेदार के कालेज में पहुंचने के बाद ही ठेकेदार ने मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
लोहा चोरी की दूसरी घटना
हाफिजगंज क्षेत्र कस्बा सेंथल स्टेशन पर पांच महीने पूर्व बन रहे मौत का कुंआ की रखवाली कर रहे चौकीदार और मिस्त्री की पिटाई के बाद करीब पांच क्विंटल लोहा डीसीएम मे भरकर ले गए थे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी और चालक को रात में ही पकड़ लिया था।

मशकट कॉलेज में सरिया ट्रक में लूटकर ले जाने की घटना हुई है। घटना के समय जो लोग तीन लोग कॉलेज में थे, उनके अलग-अलग बयान हैं इसलिए उनमें से भी किसी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। तीनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। देखते हैं कुछ न कुछ मामला निकलकर आएगा।
-यमुना प्रसाद, एसपी देहात, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed