{"_id":"5849ba614f1c1be05944a786","slug":"moneylenders-soldier-shot-the-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Moneylenders soldier shot the Crime Branch
- फोटो : Moneylenders soldier shot the Crime Branch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर के सूदखोरों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही 33 वर्षीय रवींद्र सिंह के पेट में गोली मार दी। वह वाजपेई स्वीट्स के पास पड़ा था। घायल सिपाही के फोन से सूचना देने पर उसी के साथी गाड़ी से उठाकर पहले सरन अस्पताल ले गए। बाद में उसे मिशन अस्पताल में भर्ती करा दिया। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गोली मारने की वजह क्या रही। पुलिस हमलावर सूदखोरों की तलाश कर रही है। ताकि गोली मारने की वजह भी साफ हो सके।
बृहस्पतिवार की रात करीब ग्यारह बजे पुलिस लाइंस में परिवार के साथ रहने वाला क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह ने फोन करके अपने साथी योगेश त्यागी को बुला लिया। योगेश त्यागी अपने दो साथियों के साथ टाटा सूमो लेकर मौके पर पहुंचा तो रवींद्र सड़क पर पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक रवींद्र ने बताया कि उसका सुभाषनगर निवासी संजय कालिया और उसके भाई राम से उसका विवाद हो गया। उन्होंने ही उसे गोली मार दी। गोली रवींद्र के पेट में लगी है। योगेश त्यागी अपने साथियों के साथ रवींद्र को लेकर सीधे सरन हास्पीटल पहुंचा। यहां से उसे रिफर करने के बाद रवींद्र को मिशन अस्पताल ले जाया गया। पेट में गोली लगने की वजह से डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है। थाना सुभाषनगर के प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि अब तक यही जानकारी मिली है कि सूदखोरी का काम करने वाले संजय कालिया और उसके भाई राम से सिपाही का विवाद हो गया था। उन्होंने ही उसे गोली मारी है। घटना के पीछे वजह क्या रही, इसके बारे में पता कराया जा रहा है।
एसपी सिटी समेत कई अफसर पहुंचे
सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी क्राइम राजेश्वर सिंह समेत कई अफसर मिशन अस्पताल पहुंच गए। क्राइम ब्रांच के प्रभारी विकास सक्सेना के अलावा दरोगा जगवीर यादव, सतेंद्र यादव अपनी टीम के सिपाहियों के साथ अस्पताल पहुंचे। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रविंदर सिंह से सूदखोरों का विवाद किस बात को लेक र हुआ था।
विज्ञापन
दो महीने पहले ही क्राइम ब्रांच में आया है
एसपी क्राइम रहे विजय कुमार गौतम ने सिपाही रविंदर सिंह को दो महीने पहले ही क्राइम ब्रांच में तैनात किया था। वह जीआरपी से जिले में आया था।
सिपाही को गोली लगने की खबर मिली है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सिपाही के बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी-जोगेंद्र कुमार, एसएसपी