फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Model Town gurdwara associated with the two sides clashed again

मॉडल टाउन गुरुद्वारा से जुडे़ दो पक्ष फिर भिड़े

Mon, 29 Aug 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 29 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन गुरुद्वारा से सामान निकाले जाने को लेकर रविवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी पर कुछ लोगों ने सामान चुपचाप बेचे जाने का आरोप लगा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सामान लदा ट्रैक्टर कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों यह मामला डीएम के पास पहुंचा था। उनके निर्देश पर एसडीएम सदर ने आठ अगस्त को आदेश जारी कर महीने भर में गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव कराने को कहा था। रविवार सुबह करीब दस बजे गुरुद्वारा के सामने गेट पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में दो अलमारी लदी थीं। तभी वहां पहुंचे मॉडल टाउन के ट्रांसपोर्टर अमरजीत सिंह उर्फ पिंका सिंह ने गुरुद्वारा का सामान चोरी से ले जाने का आरोप लगकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे चीता मोबाइल के सिपाही अलमारी समेत ट्रैक्टर-ट्राली चौकी पर ले गए। फिर चौकी में तमाम लोग इकट्ठे हो गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस बीच चौकी इंचार्ज आरएस सिद्धू मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल समझाकर लोगों को शांत किया। गुरुद्वारा कमेटी की प्रधान बीबी जसपाल कौर के मुताबिक एक सितंबर को गुरुग्रंथ साहब का प्रकाश पर्व है। इसकी तैयारी में गुरुद्वारे में साफ सफाई चल रही है। इसी दौरान टूटा-फूटा कुछ सामान ट्रैक्टर-ट्राली में रख दिया था। तभी वहां पहुंचे  अमरजीत सिंह उर्फ पिंका सिंह और उनके सात-आठ साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जबकि उन्हें डीएम के आदेश का पालन करना चाहिए। उधर, अमरजीत सिंह उर्फ पिंका ने बताया कि गुरुद्वारा की दो अलमारी कबाड़ में बेचने के इरादे से ट्रैक्टर-ट्राली में सरदार नरेंद्र सिंह के घर भेजी जा रही थीं। गुरुद्वारा के सामने से गुजरते समय उन्होंने देखा तो विरोध किया। वह गुरुद्वारा कमेटी में जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed