{"_id":"6b096b8e5d6f8adff901c922","slug":"traffic-at-the-kherki-daula-cloverleaf-will-be-halted-eight-times-on-sunday-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108608-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़की दौला क्लोवरलीफ पर रविवार को आठ बार रोका जाएगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़की दौला क्लोवरलीफ पर रविवार को आठ बार रोका जाएगा यातायात
विज्ञापन
- 400 केवी बिजली लाइन के तार हटाने और लगाने का होगा काम
-10-10 मिनट के लिए रोके जाएंगे वाहन, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला क्लोवरलीफ इंटरचेंज के पास रविवार को यातायात बाधित रहेगा। 400 केवी दौलताबाद-सेक्टर-72 बिजली लाइन के तार हटाने और लगाने का काम होगा। इसके चलते मार्ग पर 10-10 मिनट के लिए आठ बार यातायात रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने इस संबंध में परामर्श जारी किया है। वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार, बिजली लाइन पर काम रविवार सुबह शुरू होगा। इस दौरान हर बार करीब 10 मिनट तक वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। पूरे कार्य के दौरान कुल आठ बार यातायात रोका जाएगा। इसका असर द्वारका एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला क्लोवरलीफ इंटरचेंज पर पड़ेगा। एनएच-48 से द्वारका की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर भी यातायात प्रभावित होगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। संभव हो तो जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। साथ ही निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं।