फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile thieves attacked 32 species of Jairine

मोबाइल चोरों ने धरा जायरीन का भेष, 32 वारदात कीं

Fri, 17 Nov 2017 03:34 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 17 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
उर्स-ए-रजवी के दौरान उमड़ी जायरीन की भीड़ में उन्हीं जैसा भेष धरकर मोबाइल चोर भी शामिल हो गए और मौके का फायदा उठाकर एक के बाद एक 32 वारदात कर डालीं। थाना जंक्शन पर शिकायतों के बाद जीआरपी सक्रिय हुई तो बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर एक से दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ लिया गया। दोनों चोरों से पूछताछ कर माल की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी के एसएसआई कृष्णपाल सिंह के मुताबिक मुरादाबाद निवासी जयपाल और किच्छा के इरफान को प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ा गया था। दोनों जायरीन के भेष में थे। उन्होंने बुकिंग हाल के पास एक यात्री का मोबाइल और पर्स चोरी किया था। एक महिला का भी पर्स चोरी किया। जायरीन मो. अमन निवासी बिजनौर का मोबाइल भी चोरी किया। दोनों ने पूछताछ में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग ट्रेनों में करीब 32 वारदात करना कबूल किया। पुलिस को एक मोबाइल भी मिला, मगर उसके मालिक की तस्दीक नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed