फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing from the Supervisor killing bhojipura

भोजीपुरा से लापता सुपरवाइजर की हत्या

Sat, 21 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 21 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Missing from the Supervisor killing bhojipura
Missing from the Supervisor killing bhojipura - फोटो : बरेली, अमर उजाला
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के परसूनगला गांव निवासी 25 वर्षीय नितिन गंगवार की हत्या कर शव को जलाकर शाही के जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। दो दिन से लापता नितिन भवन निर्माण कराने वाले ठेकेदार का सुपरवाइजर था। पुलिस ने शव थाना शाही इलाके के चकदाह गांव स्थित गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। हालांकि, परिवारवाले इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 शुक्रवार शाम चार बजे चकदहा के कुछ किसानों ने नहर किनारे गांव के रकबे में गन्ने के खेत में 25 वर्षीय युवक की अधजली और ऐंठी हुई लाश पड़ी देखी। नंबर पर फोन किया तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर भोजीपुरा थाने से दो सिपाही आए और खेत में लाश पड़ी देखकर चले गए। इसी दौरान गश्त कर रहे एसओ शाही कमल सिंह यादव को जानकारी मिली तो वह पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। छानबीन के दौरान पता लगा कि लाश भोजीपुरा थाना क्षेत्र के परसूनगला गांव के नितिन कुमार गंगवार पुत्र शंकरलाल की है। पुलिस ने सूचना देकर पिता शंकरलाल और परिवार के लोगों को बुला लिया। उन्होंने शव की नितिन के रूप में शनाख्त की। नितिन का पूरा शरीर झुलसा और ऐंठा हुआ था। मोबिल आयल की केन, पेट्रोल की एक लीटर की बोतल, जहर की शीशी, स्विच ऑफ मोबाइल और माचिस की डिब्बी भी लाश से कुछ ही दूरी पर पड़ी थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि नितिन एसआरएमएस में निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करते थे। बुधवार सुबह नितिन हॉस्पिटल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उनकी फोन पर बात भी हुई थी। पूछने पर उन्होंने हॉस्पिटल में ड्यूटी पर होने की बात कही थी। शुक्रवार को नितिन के घर से गायब होने पर परेशान पिता शंकरलाल शुक्रवार शाम धौंरा टांडा चौकी पर तहरीर देने जा ही रहे थे कि शाही थाना क्षेत्र के चकदहा गांव के रकबे में अपने ही गन्ने के खेत में नितिन की अधजली लाश पड़ी होने की खबर मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी हो सकती है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या से परिवार में कोहराम मचा
पिता शंकरलाल ने बताया कि बीए पास नितिन दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन रचना की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन अर्चना अविवाहित है। नितिन की शादी सालभर पहले ही 20 जनवरी, 2016 को थाना मिलक रामपुर के गांव सिमरा के रामकिशोर की बेटी सीमा से हुई थी। जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम पसर गया है। नवविवाहिता पत्नी सीमा महीने भर पहले ही जन्मे बेटे को गोदी से चिपकाए दहाड़े मार-मारकर रो रही थी। माता-पिता और बहनों का भी बुरा हाल है। 


शादी की सालगिरह पर मिला शव
बेटे की मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। नितिन और सीमा की शादी की सालगिरह पर खुशियां बांटने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नितिन की मौत से सीमा पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed