फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Methodist Girls College The two students missing

मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राएं लापता

Fri, 13 Jan 2017 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में दसवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं लापता हो गईं। वह बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं। वह न स्कूल पहुंचीं और न ही वापस घर। तलाश करने पर उनका कोई सुराग नहीं लगा तो घरवालों ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित मिशन कंपाउंड निवासी रजनीश न्यूटन की 15 वर्षीय पुत्री रहमा अंशु न्यूटन और उनके रिश्तेदार की बेटी महिमा मैसी मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं। दोनों बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। दोपहर साढ़े तीन बजे तक घर न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। रहमा अंशु की मां रोहनी न्यूटन ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल सुनीला मैसी से लड़कियों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़कियां स्कूल आई ही नहीं थीं। इस पर रोहनी न्यूटन की चिंता और बढ़ गई। रोहनी ने बताया कि महिमा उनके भाई अजय मैसी निवासी बाजपुर की लड़की है, जो दो साल से उनके पास रहती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed