{"_id":"58b71f144f1c1ba5698306dd","slug":"max-tried-to-rape-a-woman-in-mirganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में अब मैक्स में महिला से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरगंज में अब मैक्स में महिला से रेप की कोशिश
बरेली।
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Max tried to rape a woman in Mirganj
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को 24 घंटे नहीं बीते थे, मीरगंज में एक और वारदात हो गई। अब चलती मैक्स गाड़ी में एक महिला की अस्मत से खिलवाड़ की कोशिश की गई। तीन साल के बच्चे को बरेली से दवा दिलाकर लौट रही इस महिला के साथ मैक्स मालिक ने रास्ते में ही अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब उसने महिला की आबरू की कीमत 500 रुपये लगा दी। वह नहीं मानी तो रेप की कोशिश करने लगा। किसी तरह वह मीरगंज टैक्सी स्टैंड पर उतरी और घर पहुंचकर पति को बताया। इसके बाद पति उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मैक्स मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
भड़भूजा बिरादरी के कई परिवार मीरगंज में बिजली दफ्तर के पास पशु चिकित्सालय के सामने तंबुओं में रहते हैं। इसी बिरादरी की 35 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने तीन साल के बच्चे को दवा दिलाने बरेली ले गई थी। दवा दिलाने के बाद वापस लौटने के लिए उसने चौपुला से मैक्स पकड़ी। गाड़ी में 15-16 सवारियां थीं। मीरगंज से 3-4 किलोमीटर पहले ही नल नगरिया चौराहे पर सारी सवारियां उतर गईं। सिर्फ महिला और उसका बच्चा ही गाड़ी में थे। गाड़ी मीरगंज की तरफ बढ़ी तो रास्ते में पुराना रेलवे फाटक के निकट कुल्छा खुर्द, मीरगंज निवासी मैक्स मालिक हरविंदर सिंह ने अकेली महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने विरोध किया तो वह सौदेबाजी पर उतर आया। 500 रुपये का लालच भी दिया। महिला के राजी न होने पर मैक्स मालिक भड़क गया और अपनी हरकतें जारी रखते हुए रेप की कोशिश करने लगा। किसी तरह महिला अस्मत बचाकर मीरगंज टेंपो स्टैंड पर बच्चे के साथ उतर गई। इसके बाद अपने डेरे पर पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। बुधवार को महिला का पति उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। इसके बाद थाना प्रभारी देशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड पर छापा मारा। पीड़िता की निशानदेही पर यहां से मैक्स मालिक हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
यहां अधिक हैं विकृत मानसिकता के लोग
पिछले साल जून में आठ साल की बच्ची को टॉफी दिलवाने के बहाने मुगरा मोहल्ले का एक युवक जंगल में ले गया था और रेप के बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया था। कई दिन तड़पने के बाद बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई थी। दस दिन बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकी थी। दो साल पहले भी छह साल की मासूम से दरिंदगी की वारदात मीरगंज के ही दो लड़कों ने की थी। पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल भी भेजा था। थाना शाही के धनेली उर्फ धल्लिया और औरंगाबाद समेत आसपास के कई गांवों की 400 से ज्यादा लड़कियों को पिछले साल अगस्त महीने में पखवाड़े भर तक शोहदों के डर से दुनका इंटर कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर घरों पर बैठना पड़ा थी। थाना शेरगढ़ के पहाड़पुर की लड़कियों को ढोंडा लकड़ी पटरों के पुल पर टांडा मानपुर के नदी में नहाते लड़कों की छेड़छाड़ से तंग आकर कॉलेज छोड़ना पड़ा था। मामला सुर्खियों में आने पर शोहदों को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को लभेड़ा दुर्गाप्रसाद की एक लड़की की साइकिल गिराकर दियोरिया के दो शोहदों ने छेड़छाड़, अश्लील हरकतें कर दीं। विरोध पर लड़की और उसके तहेरे भाई को शोहदों ने जमकर पीटा था। हालांकि बाद में पब्लिक ने शोहदों को पकड़कर, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।