फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manohar also wounded died in the village, stress

घायल मनोहर ने भी दम तोड़ा, गांव में तनाव

Wed, 06 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Manohar also wounded died in the village, stress
मनोहर का फाइल फोटो
प्रधानी चुनाव की रंजिश में खून से लाल हो गया है इज्जतनगर थाने का मोहरनिया गांव। प्रधानपति जालंधर की अंधाधुंध फायरिंग में चचेरे भाई देवेंद्र की तो सोमवार को मौक पर ही मौत हो गई थी, गंभीर रूप से घायल मनोहर ने भी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। खानदानी दुश्मनी में दो हत्याएं हो जाने से गांव में तनाव है। हालत देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

मोहरनिया गांव के जालंधर सिंह यादव की प्रधानी की कुर्सी को लेकर ग्यारह साल से अपने चाचाओं दुर्गा प्रसाद और मनोहर लाल से दुश्मनी चल रही है। इसी रंजिश में सोमवार को जालंधर पक्ष ने खून खराबा किया था जिसमें चचेरे भाई देवेंद्र की जान चली गई थी और चाचा मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे इलाज के दौरान मनोहर की भी मौत हो गई। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में प्रधान पति जालंधर यादव, उनके बेटे धीर सिंह, पिता नंदे यादव और भतीजे वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जालंधर की लाइसेंसी रायफल दो कारतूस के खोखे भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। सीओ आकाश तोमर ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोली लगने से घायल श्रीशपाल और मनोहर की दस साल की बेटी अनीता भी घायल हुई थीं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed