फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Made for betting in IPL ' Badmaash Company '

आईपीएल में सट्टेबाजी के लिए बना ली ‘बदमाश कंपनी’

Sat, 09 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Made for betting in IPL ' Badmaash Company '
अाईपीएल सट्टा वाली बदमाश कंपनी
आईपीएल में सट्टेबाजी के लिए बना ली ‘बदमाश कंपनी’
विज्ञापन

बरेली। आईपीएल मैच पर सट्टे के शौक ने शहर के चार मेधावी छात्रों को बाइक चोर बना दिया। इनमें तीन तो नाबालिग हैं। दो छात्रों ने जयनारायण कालेज से हाई स्कूल और इंटर में अस्सी फीसदी से भी अधिक अंक हासिल किए थे। यही दोनों छात्र अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ बाइक चोरी करते थे और फिर अपने बालिग साथी सुमित के जरिए बाइकों को गिरवी रखकर पैसा लेते थे। यही पैसा फिर सट्टे में लगा देते थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं।
अच्छे घरों के चार मेधावी दोस्तों की करतूत
आईपीएल क्रिकेट पर सट्टे ने शहर के चार मेधावी छात्रों को बाइक चोर बना दिया। इनमें तीन तो नाबालिग हैं। दो छात्रों ने तो जयनारायण कालेज से हाई स्कूल और इंटर में अस्सी फीसदी से भी अधिक अंक हासिल किए थे। यही दोनों छात्र अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ बाइक चोरी करते थे और फिर अपने बालिग साथी सुमित के जरिए बाइकों को गिरवी रखकर पैसा लेते थे। यही पैसा फिर  सट्टे में लगा देते थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले चारों दोस्तों को कोतवाली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे स्टेशन रोड पर चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ा। इस दौरान पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। स्टेशन की ओर से आ रहे चारों छात्र चेकिंग देखकर पीछे को भागने लगे तो पुलिस को शक हुआ। उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में चारों लड़कों ने कबूल किया कि उनके पास दोनों बाइकें चोरी की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने करीब 10 बाइकें चुराई थीं। इनमें सात मोटर साइकिल और तीन स्कूटी हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि तीनों नाबालिग दोस्त बाइकें चुराते थे और चौथे दोस्त सुमित जो बालिग है उसके हाथों किसी न किसी के पास गिरवी रख देते थे। एक बाइक को गिरवी रखने के बदले वह चार से पांच हजार रुपये लेते थे। पुलिस ने सभी 10 बाइकों को बरामद कर लिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने पत्रकारों के सामने चारों छात्रों को पेश किया। एक ने बताया कि वह तीन साल पहले जयनारायण इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था, तभी से उसकी दोस्ती एक क्लास के ही अन्य छात्र से हुई थी। दोनों ने ही हाईस्कूल और इंटर में इसी कालेज से 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। छात्रों ने बताया कि घर वालों से चोरी छुपे आईपीएल में सट्टा लगा दिया था, जिसके 20 हजार रुपये उधार के चुकाने के लिए वह बाइक चुराने लगे। पकड़े गए छात्रों में से एक पालीटेक्निक कर रहा है और दूसरा छात्र बरेली कालेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। एक इंटर का छात्र है जिसे भी लालच देकर अपने साथ मिलाया था।  जबकि सुमित बरेली कालेज से प्राइवेट तौर पर बीए कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों में दो शिक्षकों के बेटे
चारों लड़कों में दो के पिता यूपी बोर्ड के इंटर कालेजों में शिक्षक हैं। एक के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। जिनकी दूर की रिश्तेदारी सपा के एक नेता से बताई जा रही है। एक के पिता निजी कंपनी में अफसर हैं।  
पल्सर की चाबी से चुराते थे बाइक
छात्रों ने बताया कि पल्सर की चाबी का इस्तेमाल करके बाइक चुराते थे। स्टेशन, कचहरी जैसे स्थानों पर मौका पाकर बाइक के ताले में चाबी डालते, जिसका ताला खुल जाता, उसको उठा ले जाते थे, जिसका नहीं खुलता, उसको छोड़ देते थे।
अब पछतावा, भविष्य का क्या होगा
पकड़े जाने के बाद छात्र बेहद परेशान नजर आए। कोतवाली में बोले- बुरा काम किया। इसका पछतावा है। आईपीएल गेम्स के सट्टे का चस्का लग जाने से अच्छे-भले परिवारों के यह नाबालिग लड़के अपने भविष्य की भी परवाह नहीं कर सके।

बदायूं से जुड़े तार
पुलिस ने दावा किया कि गिरवी डाली गईं कई बाइक के कागज नहीं थे। उन्हें कटवाने के लिए छात्रों के इस गैंग ने बदायूं के एक बड़े गैंग से संपर्क किया था। लड़कों से पूछताछ में पुलिस को इस गैंग के कई लोगों के नाम पता लगे हैं। एसपी सिटी ने कहा कि उस तक जल्द पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed