{"_id":"57f2aec14f1c1b8d3226ffb6","slug":"madcap-partially-made-enemies-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा आशिक जान का दुश्मन बना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरा आशिक जान का दुश्मन बना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। सीबीगंज इलाके के गांव में एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर में घुसकर रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने लड़की पर चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामला निपटा दिया है।
लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो गई है। सोमवार को मां घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। लड़की और उसका भाई घर में थे। इस दौरान उन्हीं के गांव का जरी का काम कराने वाला ठेकेदार सलीम उर्फ शालू लड़की को घर में अकेला समझकर घुस आया। भाई ने उसके घर में घुसने के विरोध किया तो चाकू हाथ में लेकर उसे दौड़ा दिया। वह डर की वजह से घर से भाग गया। आरोप है कि इसके बाद शालू ने लड़की का हाथ पकड़कर कमरे में खींचकर ले जाने के बाद रेप की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर शालू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शालू ने उसके चेहरे, हाथ और बांह पर चाकू मारे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आकर लड़की की जान बचाई। सूचना पर लड़की की मां भी घर आ गई। देर शाम को लड़की ने मां के साथ थाने पहुंचकर पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि शालू जरी की ठेकेदारी करता है। वह उसके लिए मजदूरी पर जरी काम करती थी। वह काफी समय से उस पर गलत नजर रखता है। कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। बदनामी के डर से वह मुंह नहीं खोलती थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल एनसीआर दर्ज कराकर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी है, आरोपी घर से फरार है। मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा उचित धाराओं में तरमीम कराया जाएगा।