फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looted truck owner by telling officials of finance company

फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बताकर ट्रक मालिक को लूटा 

Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
अहलादपुर में दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने पंजाब के ट्रक मालिक को बंधक बनाकर मारपीट की। ट्रक मालिक को बताया कि वह लोग फाइनेंस कंपनी के अधिकारी है, उनकी ट्रक की जांच करेंगे। ट्रक मालिक के मुताबिक उनके दस हजार रुपये भी लूट लिये गए। इज्जतनगर थाने में आक्रोशित व्यापारियों ने तहरीर सौंपी, वहीं घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पंजाब के मेहंदीपुर निवासी कुलवंत सिंह अपने हेल्पर रोशन सिंह के साथ बरेली के फरीदपुर से सामान लोड करके रिछा की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि अहलादपुर में एक जाइलो और बोलेरो गाड़ी में सवार लोग ने ट्रक को रोक लिया। उन्होंने कुलवंत सिंह से ट्रक के कागज और सामान की बिल्टी मांगी। जब ट्रक के मालिक ने उन लोगों का परिचय पूछा तो बताया गया कि वह लोग फाइनेंस कंपनी से आए हैं। उन्होंने चालक रोशन और कुलवंत सिंह को बाहर निकालकर पूरे ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के मालिक के मुताबिक उनका ट्रक फाइनेंस नहीं है, वह बताते रहे, लेकिन वह लोग सुनने को तैयार नहीं थे। बार-बार उन्हें फंसाने की धमकी दी जा रही थी। 
विज्ञापन


चालक की पिटाई, 10 हजार लूटे 
बदमाशों ने कुलवंत को थाने ले जाने की बात कहकर गाड़ी में डाल लिया और चालक रोशन सिंह के साथ ट्रक को लेकर एक तरफ चल पड़े। बताते हैं कि उन्हें कुछ देर बाद अहलादपुर चौकी पर लाया गया। लेकिन इस दौरान रोशन सिंह की पिटाई की गई थी। उसके चेहरे, हाथ पर चोट के निशान थे, जिनसे खून रिस रहा था। कुलवंत का आरोप है कि ट्रक में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिये गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगाें को चौकी में बैठाला 
कुलवंत सिंह ने यूपी 100 पुलिस को मोबाइल से फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद को फाइनेंस कंपनी का बताने वाले तीन लोगों को अहलादपुर चौकी पर ही बैठा लिया। वहीं यह बात व्यापारियों तक पहुंचने के बाद शोभित सक्सेना इज्जतनगर थाने पहुंचे और कुलवंत की तरफ से इज्जतनगर थाने की पुलिस को तहरीर दिलवा दी। वहीं रोशन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।  


दो गाड़ियों के नंबर सौंपे 
इस सूचना के बाद एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण भी इज्जतनगर थाने पर पहुंच गए। अब पुलिस कुलवंत सिंह की तहरीर पर पुलिस अपहरण, लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज करेगी। कुलवंत ने दो गाड़ियों के नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed