{"_id":"598a17144f1c1b60718b4a13","slug":"locks-were-locked-the-lock-did-not-break-even-and-the-goods-became-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले लगे रहे, लॉक भी नहीं टूटे और माल हो गया साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले लगे रहे, लॉक भी नहीं टूटे और माल हो गया साफ
बरेली
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
bareilly
- फोटो : bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली।
एमईएस ठेकेदार के घर हुई चोरी पुलिस की जांच में रहस्य बन गई है। फील्ड यूनिट की जांच-पड़ताल में पाया गया कि ठेकेदार के घर की सेफ से गहने-नकदी चोरी होने के बाद उसे बंद कर दिया गया। यही नहीं मेनगेट और अंदर के कमरों के लॉक भी नहीं टूटे मिले बल्कि खोलने के बाद दोबारा बंद कर दिए गए। हालांकि, बाहर सामान बिखरा मिला।
सुभाषनगर क्षेत्र की बदायूं रोड के सुंदर लाल अग्रवाल एमईएस में ठेकेदार हैं। उनके घर में बिहार के अवधेश कुमार किराये पर रहते हैं। सुंदर लाल इन दिनों बच्चे के एडमिशन के सिलसिले में देहरादून गए हुए हैं। वह किरायेदार अवधेश कुमार को कमरे की चाबी दे गए थे। अवधेश रक्षाबंधन पर अपने घर चले गए और चाबी पड़ोसी विश्वनाथ को दे दी। विश्वनाथ भी बदायूं रिश्तेदारी में जाने के दौरान चाबी तीसरे व्यक्ति आरबी सिंह पाल को दे गए। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे नौकरानी शांति सफाई करने के लिए घर पहुंची। उसने आरबी सिंह पाल से चाबी ली और उनकी पत्नी के साथ ही सुंदर लाल के घर पहुंची। उसने चाबी से मेनगेट का ताला खोला और फिर अंदर दोनों कमरों के ताले खोले तो अलमारी से निकाला गया सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर वह समझ गई कि चोरी हो गई। इसकी सूचना पर सुंदर लाल भी देर शाम घर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट ने छानबीन की। फील्ड यूनिट की जांच में पाया गया कि घर का कोई भी ताला नहीं तोड़ा गया। अलमारी का भी ताला खोलकर उसमें रखे 12 हजार रुपये और गहने चोरी हुए हैं। चोरी कितने की हुई है, अभी मकान मालिक इसका आंकलन कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन जारी है। आशंका है कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी से ताले खोले और नकदी, गहने चोरी करने के बाद फिर बंद कर दिए।