फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Left school bus overturns in ditch , accident averted

खाई में पलटने से बची स्कूली बस, हादसा टला

Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस टायर पंचर होने से खाई में जा घुसी पर पलटने से बच गई। जिससे बस में मौजूद बच्चे घबरा गए। जानकारी पर काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से बस को खाई से बाहर खींचकर निकाला गया।
विज्ञापन

परसाखेड़ा स्थित मुकुंद इंटर नेशनल स्कूल की बस बुधवार सुबह नौ बजे आठ बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी। जौहरपुर गांव के पास चलती बस का टायर पंचर हो गया। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और असंतुलित बस सड़क से उतरकर खाई में जा घुसी। शुक्र रहा कि बस पलटने से बच गई। बस में सवार बच्चे घबरा कर दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में आठ बच्चे सवार थे। वहीं, स्कूल प्रबंधक गौरव शर्मा ने दावा किया है कि बस में कोई बच्चा नहीं था। खाली बस का टायर पंचर हो गया था और जो असंतुलित होकर खाई में जा घुसी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed