फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laws and hanged returned

ससुराल से लौटा और फांसी लगा ली

Wed, 14 Dec 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 14 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Laws and hanged returned
Laws and hanged returned - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पत्नी से अनबन होने पर 22 वर्षीय विनोद कश्यप फांसी के फंदे पर लटक गया। माता-पिता के विरोध के बावजूद उसने एक साल पहले बल्लियां गांव की रबीना देवी से लव मैरिज की थी। वह ससुराल में ही रह रहा था। दो दिन पहले लौटा तो खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

 सरदार नगर गांव के विनोद कश्यप की सरदार नगर गांव में अपनी बुआ के घर रह रही रबीना से दोस्ती थी। विनोद ने जब माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी और शादी कर ली। इसके बाद विनोद नेे नवादा शेखान में ससुराल वालों के साथ किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया था। विनोद कभी-कभार ही गांव आता-जाता था। उसके पिता धनपाल देहरादून में रेता बजरी का काम करने के लिए वहीं रहते हैं। विनोद के चार भाई दो बहन हैं। बताते हैं कि विनोद के पत्नी से मधुर संबंध नहीं थे। बात-बात दोनों झगड़ते थे। सोमवार को दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ तो विनोद अपने गांव सरदार नगर पहुंच गया। रात में किसी समय वह धोती का फंदा बना फांसी पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह विनोद का शव कमरे में लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की सूचना पर रबीना देवी गांव पहुंची तो विनोद के परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने उसे घर में ही नहीं घुसने दिया। रबीना पर आरोप लगाने लगे कि तुम्हारी वजह से ही विनोद की मौत हुई है। विरोध की वजह से रबीना को पति के अंतिम दर्शन किए बगैर की पोस्टमार्टम हाउस आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed