फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Law student turned out bike thieves

वकालत का छात्र निकला बाइक चोर

Sat, 21 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 21 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Law student turned out bike thieves
अाटो ‌ल‌िफटर गैंग
फरीदपुर पुलिस ने वाहन चोरों के सरगना कल्लू उर्फ कलुआ उर्फ इरफान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके गैंग का खुलासा किया है। वाहन चोरों के गैंग में वकालत का छात्र नवेद हुसैन भी शामिल है। वह महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरों के गैंग में शामिल हो गया था। बरामद बाइकों में फर्जी नंबर प्लेटें लगी हैं। वाहन चोरों का यह गैंग आसपास के जिलों से भी बाइकें चोरी करके 7-8 हजार रुपये में बेच देते हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात यमुना प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी ने वाहन चोरी रोकने के लिए दो टीमें बनाई थीं। टीम ने सीओ फरीदपुर नीति द्विवेदी के निर्देशन और एएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में वाहन चोरों के गैंग को पकड़ लिया। गैंग का सरगना कल्लू उर्फ कलुआ उर्फ इरफान साहूकारा लाइन पार, थाना पूरनपुर, पीलीभीत का रहने वाला है। उसके साथ जिला शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिश बाजान वार्ड-5 में रहने वाला फरमान, इसी कस्बे के मोहल्ला अफरीदी निवासी नवेद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गैंग से चार काले रंग की पेशन प्रो बाइक, एक प्लेटिना, एक स्पलेंडर प्लस, एक होंडा साइन बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए बाइक चोरों में नवेद एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। एसपी देहात के मुताबिक यह गैंग पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं जिलों में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसएसपी ने दोनों टीमों को 5-5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इस तरह बाइक चुराता है गैंग
-फरमान और नवेद के पास बाइक की मास्टर चाबी रहती है। फरमान मास्टर चाबी के बाइक का ताला खोलकर बाइक गैंग के मुखिया कल्लू को सौंप देता है। नवेद इस दौरान आने-जाने वालों पर नजर रखता है। खतरा महसूस होते ही वह अपने साथी को सावधान कर देता है। चोरी की बाइक को कल्लू आसपास के जिलों में बेच देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed