{"_id":"595408b44f1c1bd37d8b4767","slug":"landlord-s-minor-raped-by-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार
बरेली।
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Landlord's minor Raped by daughter
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का इलाज कराने आए किरायेदार के परिचित ने घर में ठहरने के बाद सोमवार रात मकान मालिक की 14 साल की लड़की से बलात्कार किया। लड़की के चीखने पर माता-पिता ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
घटना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौली नगला निवासी सोबरन पुत्र दर्पण सिंह किराये पर रहता है। दो कमरे सोबरन, जबकि दो कमरे मकान मालिक के पास हैं। पांच जून को भिटौली का ही अशोक पुत्र फगुनी लाल अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ नवजात बच्चे का इलाज कराने के लिए बरेली आया। परिचित होने के कारण वह सोबरन के साथ रहकर बच्चे का इलाज कराने लगा।
सोमवार रात गर्मी होने के कारण मकान मालिक परिवार के साथ छत पर सो रहा था, जबकि उसकी 14 साल की बेटी नीचे कमरे में थी। रात करीब साढ़े बारह बजे अशोक कमरे में घुस आया और किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के शोर मचाने पर लड़की के माता-पिता नीचे उतर आए और अशोक को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके कपड़े और मौके से मिली चादर को सीलकर जांच को भेजा जा रहा है।
पांच दिन पहले भी किया था दुष्कर्म
किशोरी ने पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी ने उसके साथ पांच दिन पहले भी दुष्कर्म किया था, लेकिन धमकाने के कारण यह बात उसने किसी को नहीं बताई। इसी से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने उसके साथ दोबारा गलत काम किया।