{"_id":"5a0e0b584f1c1bc45b8b69d8","slug":"land-did-not-name-it-then-uncle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन नाम नहीं की तो कर दिया चाचा का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन नाम नहीं की तो कर दिया चाचा का कत्ल
बरेली।
Updated Fri, 17 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिथरी चैनपुर के गांव डोहरिया में चाचा नरेशपाल ने अपनी छह बीघा जमीन तहेरे भतीजे रामअवतार के नाम नहीं की तो उसने पत्नी गंगादेई की मदद से उनकी हत्या कर दी। राम अवतार ने पत्नी की मदद से बुधवार रात ढाई बजे नरेश को अपने घर बुलाया और फिर उन पर हंसिया, फुंकनी और डंडे से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला नरेश का सगा भतीजा लेखराज दौड़कर रामअवतार के घर पहुंचा तो वहां आंगन में नरेश लहूलुहान हालत में पड़े थे। लेखराज अपने घरवालों की मदद से उन्हें उठाकर लाया और पुलिस को खबर दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले नरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रामअवतार और उसकी पत्नी गंगादेई को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत रामअवतार का कहना है कि नरेश रात में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया था और उसकी पत्नी से अश्लील हरकतें कर रहा था। गुस्से में उसने नरेश पर हमला किया। इसमें उसकी मौत हो गई।
पेशे से किसान नरेश पाल के कोई संतान नहीं है। तीन भाइयों में मझले नरेश के नाम पर छह बीघा जमीन है। हाल ही में इस जमीन का बीडीए ने अपने एक एक प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण किया है। इसका लाखों रुपये का मुआवजा नरेश को मिलना था। नरेश की इस जमीन पर रामअवतार की काफी समय से नजर थी। जमीन के लालच में रामअवतार और गंगादेई दोनों ही नरेश से बहुत आत्मीयता भी दिखाते थे। नरेश का भी उनके घर खूब आना जाना था, लेकिन तीन महीने पहले जब रामअवतार को पता चला कि नरेश ने अपनी जमीन लेखराज के नाम कर दी है तो वह उनसे रंजिश मानने लगा। पंद्रह दिन पहले उसका इस बात को लेकर नरेश से झगड़ा भी हुआ था।
नरेश के आने के लिए खुला छोड़ा था दरवाजा
गांव में चर्चा है कि नरेश के रामअवतार की पत्नी से संबंध थे। इसकी रामअवतार को भी जानकारी थी लेकिन वह जमीन के लालच में अंजान बना रहता था। नरेश ने जब अपनी जमीन का बैनामा लेखराज के नाम कर दिया तो रामअवतार उनसे खुन्नस मानने लगा। इसके बाद गंगादोई ने भी नरेश से दूरी बना ली। बुधवार रात नरेश के घर आने की गंगादोई को जानकारी थी, इसलिए जानबूझकर घर का दरवाजा खुला छोड़ा गया था। हालांकि आरोपी पति-पत्नी ने पुलिस को नरेश के दीवार फांदकर घर में घुसने की जानकारी दी है जबकि लेखराज का कहना है कि जब वह रामअवतार के घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
सिर की हड्डी टूटने से हुई मौत, 36 गुम चोटें भी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेश के शरीर पर 36 गुम चोटें मिली हैं। धारदार हथियार के भी तीन निशान हैं। सिर पर किसी भारी चीज के प्रहार से मौत होने की बात सामने आई है। सिर की हड्डी भी टूट गई थी। एसपी सिटी रोहित सिंह के मुताबिक आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में नरेश की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। नरेश की हत्या अवैध संबंधों और जमीन को लेकर की गई है।