फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   KJMU will treat Meenu Singh

केजीएमयू में होगा मीनू सिंह का इलाज

Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
KJMU will treat Meenu Singh
KJMU will treat Meenu Singh - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कमिश्नर डा. पीवी जगनमोहन बस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने तीनों अस्पतालों में पहुंचे। सिद्धि विनायक अस्पताल में तीन घायल भर्ती हैं। मीनू सिंह बुरी तरह से झुलसी हुई है। चिकित्सक ने कमिश्नर से उसे  लखनऊ रेफ र करने की बात कही। कमिश्नर ने मौके पर ही सीएमओ को मीनू को एंबुलेंस से केजीएमयू, लखनऊ भिजवाने का निर्देश दिए। अन्य दो घायलों की हालत डाक्टर ने ठीक बताई। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार घायल भर्ती हैं। वार्ड  में दो एसी लगाए गए हैं। यहां इलाज कर रहे डाक्टर से कमिश्नर ने घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। कमिश्नर ने घायलों के घर से आये लोगों से भी बात की। कुछ परिवारीजनों घायलों को घर ले जाने की बात कह रहे थे। इस पर कमिश्नर ने कहा कि डाक्टर जो सलाह दें, वही करना हैं। यदि और कही रेफर करने की जरूरत होगी तो वहां भेजा जाएगा। एसआरएमएस में भर्ती सातों घायलों का कमिश्नर ने हाल लिया। यहां दो बर्न केसहैं, जिन्हें बर्न वार्ड में रखा गया हैं। पांच घायल जनरल वार्ड में हैं। डाक्टरों ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल व एसआरएमएस में घायलों को कमिश्नर ने फल वितरित किए। घायलों के परिजनों के रुकने की भी व्यवस्था की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed