फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kerosin was being stolen from the former MLA's tanker tanker

पूर्व विधायक के भाई के टैंकर से चोरी हो रहा था केरोसिन 

Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
आंवला। 
आंवला।  Updated Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kerosin was being stolen from the former MLA's tanker tanker
पूर्व विधायक के भाई के टैंकर से चोरी हो रहा था केरोसिन  - फोटो : पूर्व विधायक के भाई के टैंकर से चोरी हो रहा था केरोसिन 
ऑयल डिपो से तेल चोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंवला पुलिस ने फरीदपुर के पूर्व विधायक के भाई के टैंकर से चोरी हुआ करीब 100 लीटर केरोसिन बरामद किया। पुलिस की छापामारी में दो तेल के खिलाड़ियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। वहीं टैंकर चालक और हेल्पर की मिलीभगत के चलते पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आपूर्ति विभाग में छापामारी की खबर दी, जिसके बाद पूर्ति इंस्पेक्टर सुरेश पाराशर भी थाने पहुंचे। अब डीएम पिंकी जोवल की अनुमति के बाद थाने में मुकदमा लिखा जाएगा। 
विज्ञापन

आंवला के आईओसी ऑयल डिपो से फरीदपुर के पूर्व विधायक सियाराम सागर के भाई चंद्र सेन सागर की फर्म का टैंकर मंगलवार को करीब 12 हजार लीटर केरोसिन लेकर फरीदपुर के लिए जा रहा था। यह टैंकर हाईवे पर जाने के बजाय दरुआपुर गांव के पास सड़क के किनारे लगा दिया गया। पुलिस को ट्रक से केरोसिन चोरी करने की खबर के बाद छापामारी की गई। पुलिस को देखकर दो लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर दो कैन में भरा हुआ 100 लीटर केरोसिन बरामद किया, दो खाली कैन भी बरामद हुए। 
विज्ञापन

हर महीने पांच से छह बार होती थी चोरी 
एसएसआई संजय कुमार सिंह ने  पूर्ति विभाग को सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक आंवला के बजरिया गांव निवासी चालक मुरारी लाल यादव, सहयोगी पप्पू उर्फ  उमेश को गिरफ्तार किया। वहीं तेल के खिलाड़ी मंशारामपुर गांव के मनोज और नगरिया निवासी धीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद खुलासा किया गया कि महीने में करीब पांच से छह बार चालक तेल चोरी करवा कर अपने मालिकों को चपत लगवा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड पर चल रहा खेल 
आंवला में तेल चोरी के निर्धारित ठिकानों की जगह अब लिंक रोड के किनारे तेल चोरी का खेल शुरू हो गया है। आंवला से बिसारतगंज जाने वाले रास्ते पर टैंकर जाना था। मौके पर ही तेल चोरी के बाद रुपयों का लेन देन चल रहा था। जबकि इससे पहले की चोरियों की घटनाओं में निर्धारित अड्डे सामने आए हैं। 
30 से 35 रुपये में खरीदते हैं तेल 
तेल चोरों ने बताया कि चालकों से केरोसिन को 30 से 35 रुपये में खरीदकर उसमें मोबिल ऑयल मिलाकर पांच से दस रुपया प्रति लीटर का मुनाफा लेकर आगे बेचा जाता है। इसका प्रयोग पंपिंग सेट सहित मशीनों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि तेल के ग्राहक गांव के आस-पास ही मिल जाते हैं। 
पुलिस को नहीं मिली मास्टर की
पूर्व विधायक के भाई की फर्म में केरोसिन ऑयल की डिलीवरी होनी थी। चालक ने बताया कि टैंकर का ताला खोलने के लिए मास्टर की का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि पुलिस मौके से मास्टर की बरामद नहीं कर सकी है। बताते हैं कि उनका एक साथ मौके से भागने में कामयाब रहा, हालांकि इसकी तस्दीक पुलिस नहीं कर रही है। 

तेल चोरी की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की है। अब डीएम कार्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद मुकदमा लिखा जाएगा। टैंकर चालक, हेल्पर सहित चार को पकड़ा गया है। आगे भी ऐसी कार्रवाईयां जारी रहेंगी। 
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed