{"_id":"ef89b7ec2019516f811c6a1a91cb3a8a","slug":"katia-put-the-two-sides-at-loggerheads-chahbai-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहबाई में कटिया डालने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाहबाई में कटिया डालने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव
बरेली
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मोहल्ला चाहबाई में दूसरे की छत पर चढ़कर कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चूंकि झगड़ा करने वाले अलग-अलग समुदाय के थे, इसलिए मामला तूल पकड़ गया और जमकर पथराव हुआ। पथराव में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
प्र्रेम नगर इलाके के मोहल्ला चाहबाई निवासी तसलीम के मकान का निर्माण चल रहा है। इसके आगे सर्वेश का मकान है। जिसके सामने से बिजली की लाइन गुजर रही है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तसलीम ने अपने घर बिजली सप्लाई लाने के लिए सर्वेश के छत पर खड़े होकर कटिया डालनी चाही। सर्वेश ने कटिया डालने के बहाने छत पर चढ़कर घर में ताकझांक की बात कहते हुए विरोध किया तो कहासुनी होेने लगी। धीरे-धीरे बात बढ गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। सर्वेश के अलावा पड़ोस के ही सोनू के घर और छत पर पत्थर गिरे। गली में भी पथराव हुआ। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया। गली से गुजरने वाले लोग अपने घरों में दुबक गए। सोनू के सिर पर ईंट लगने से वह घायल हो गया। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। जिससे बात अधिक नहीं बढ़ पाई। घायल सोनू को कई लोग थाना प्रेमनगर लेकर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि तसलीम समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जुए और सट्टे के लिए भी बदनाम है मोहल्ला
दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद तनाव से जूझ रहा चाहबाई मोहल्ला सट्टा और जुए के लिए भी बदनाम है। यहां अक्सर लोग जुआ खेलते समय झगड़ा करते रहते हैं।