फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Just bump up from the fallen girl death

बस की टक्कर से उछलकर गिरी महिला, मौत

Fri, 29 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 29 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बेटे की शादी का न्यौता देने जा रहे दंपति की बाइक को बदायूं रोड पर बुधवार शाम मिनी बस ने टक्कर मार दी। जिससे महिला बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अलीगंज के रहने वाले राजेंद्र सिंह अपने बेटे की शादी का न्यौता देने के लिए बुधवार शाम फरीदपुर के गांव कीरतपुर परेवा  स्थित अपनी ससुराल में बाइक से जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी 40 वर्षीय शारदा देवी भी बाइक पर पीछे बैठी थीं। रास्ते में गांव कोहनी मोड़ पर बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में राजेंद्र सिंह ने बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से आई मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठीं शारदा देवी उछलकर जमीन पर गिर गईं। सिर के बल गिरीं शारदा देवी के गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया। शारदा के पांच बच्चों में सबसे बडे़ बेटे सतीश की 10 अप्रैल को शादी होनी है। जिसकी दावत देने के लिए वह अपने मायके जा रही थी। महिला की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed