फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewellery worth one crore looted from show room in Bareilly

ज्वैलरी शोरूम से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट

Mon, 04 Jun 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 04 Jun 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth one crore looted from show room in Bareilly
 पीलीभीत हाईवे पर टॉप कैरेट ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। घटना के बाद लुटेरे सफेद रंग की अपाचे बाइक से पीलीभीत की ओर भाग निकले। लुटेरे ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे थे। अंदर पहुंचते ही उन्होंने स्टाफ को गन प्वाइंट पर ले लिया और फिर पिटाई करके सभी को शोरूम के स्ट्रांगरूम में बंद कर दिया। ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात की सूचना पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मोहम्मद सरफराज की पत्नी शबनम खातून का पीलीभीत हाईवे पर विजय पेट्रोल पंप के पास टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम है। आकाशपुरम की रहने वाली शबनम के देवर मोहम्मद यामीन इसमें पार्टनर हैं। मोहम्मद यामीन का छोटा भाई अफजाल, उनकी मां आयशा बेगम, कर्मचारी भूपेश और मिथलेश सोमवार दोपहर 12:30 बजे शोरूम में मौजूद थे। उस वक्त शोरूम का गार्ड पोप सिंह बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। करीब 12:40 बजे सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक शोरूम पर पहुंचे। उनके कंधों पर बैग लटके थे। उन्होंने महिला को गिफ्ट करने के लिए अंगूठी दिखाने को कहा।
विज्ञापन

शोरूम की कर्मचारी मिथलेश अंगूठी दिखाने लगी तभी बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। शोरूम के स्टाफ ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आयशा बेगम के चिल्लाने पर उनके सिर पर तमंचे की बट मार दी। इसके बाद सभी के मुंह पर टेप चिपकाकर उनके सुतली से हाथ बांध दिए और फिर शोरूम में जेवर रखने के लिए बने स्ट्रांगरूम में बंद कर दिया और  साठ हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पौन घंटे में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे 1:25 बजे बाइक से पीलीभीत की ओर भाग गए। शोरूम के बगल में स्थित हर्षित इंटरप्राइजेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों बदमाश भागते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। जनपद की सीमाओं को सील करके बदमाशों की तलाश शुरू करा दी है। साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed