{"_id":"5ac22cce4f1c1bd5618b5144","slug":"jewellery-around-60-gram-duped-from-jeweller","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को बातों में फंसा 60 ग्राम के जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ को बातों में फंसा 60 ग्राम के जेवर ठगे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानी में एक सराफ की दुकान में पेंडेंट खरीदने की आड़ में दो ठगों ने 60 ग्राम के जेवर गायब कर दिए। ठगों के जाने के बाद सराफ ने अपना स्टॉक जांचा तो जेवर गायब होने का पता चला। सराफ के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। बारादरी थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सैलानी पर खुशबू ज्वैलर्स के मालिक मुकेश वर्मा 21 मार्च को दुकान पर मौजूद थे। उनके पास एक ग्राहक आया और चार ग्राम सोने का पेंडेंट दिखाने को कहा। सराफ ने मना किया कि उनके पास सिर्फ 2.5 ग्राम के पेंडेंट ही मौजूद हैं तो ग्राहक ने वही दिखाने को कहा। पेंडेंट दिखाने के दौरान एक और व्यक्ति दुकान पर आया। वह काउंटर पर रखे जेवरों से छेड़छाड़ करने लगा। ग्राहक ने एक पेंडेंट पसंद किया और 500 रुपये देकर बाकी रुपया उधार किया। सराफ के मना करने के बाद दोनों लोग एक साथ दुकान से चले गए। उनके जाने के बाद सराफ ने स्टॉक जांचा तो करीब 60 ग्राम के जेवर कम थे।