फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaisalmer Express steal bags of eight passengers

जैसलमेर एक्सप्रेस में आठ यात्रियों के बैग चोरी

Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में चोरियों की वारदातें बढ़ गई हैं। सोमवार रात 12371 जैसलमेर सुपरफास्ट के तीन स्लीपर कोच से आठ यात्रियों के बैग चोरी हो गए। लखनऊ से ट्रेन छूटी तो यात्रियों को सामान चोरी होने का पता चला। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ स्क्वाड और टीटीई ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। बरेली और मुरादाबाद सहित रूट के सभी स्टेशनों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बरेली जंक्शन पर एसी कोच से टीटीई ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़कर आरपीएफ को सौंप दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्ध यात्री ने पूछताछ में आरपीएफ को बताया कि वह बेगुसराय बरौनी का रहने वाला ब्रह्मदेव है। वह कानपुर जाने के लिए लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच जैसलमेर एक्सप्रेस आ गई तो वह टायलेट का उपयोग करने के लिए एसी कोच में चढ़ गया लेकिन उसके उतरने से पहले ही ट्रेन चल दी। उसके पास से लखनऊ से कानपुर का टिकट भी मिला है। ब्रह्मदेव ने टीटीई पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते कहा कि रुपये न देने पर उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ थाने में किसी भी यात्री ने बैग चोरी होने की तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


आरक्षण काउंटर पर चोर पकड़ा 
मंगलवार सुबह 10 बजे मोहम्मद हसन आरक्षण काउंटर पर टिकट बनवा रहे थे, तभी एक युवक उनका बैग चोरी करके भागा, लेकिन पब्लिक के हत्थे चढ़ गया। उसने अपना नाम उस्मान निवासी नवाबगंज बताया। मोहम्मद हसन के तहरीर देने से मना करने पर लोगों ने उस्मान को छोड़ दिया गया। उधर, जंक्शन पर आरपीएफ ने मोबाइल चोर बबलू श्रीवास्तव निवासी आंवला को पकड़ लिया। उससे चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। एक संदिग्ध महिला भी पकड़ी गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed