{"_id":"58ffa63a4f1c1bb365c0da40","slug":"in-the-weddings-baratis-made-of-robbers-used-to-steal-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में बाराती बने लुटेरे करते थे गाड़ियों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादियों में बाराती बने लुटेरे करते थे गाड़ियों की चोरी
बरेली।
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the weddings, baratis made of robbers used to steal cars.
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में सजधज कर पहुंचने वाले बदमाश मैरिज हॉल में मालदार पार्टी की रेकी करते थे। बाराती बनकर मैरिज हॉल के बाहर खड़ी गाड़ियों की चोरी करते थे। एक शादी समारोह की सीसीटीवी में कैद होने के बाद बदमाश फरीदपुर थाने की पुलिस की गिरफ्त में आ गए। गिरफ्तारी के बाद बदमाशों ने कबूल किया कि वह बैंकों से रुपये लेकर निकलने वाली महिलाओं की रेकी करके भी लूटा करते थे। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता करके लुटेरों के गिरोह का खुलासा किया।
फरीदपुर थाने के एसएसआई बच्चू सिंह ने फर्रखापुर निवासी आदिल उर्फ दिल्ला पुत्र साबिर अलवी और जीशान अली पुत्र लल्लन शाह को गिरफ्तार करके चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने वाले यूनिस मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लूट के करीब 21 हजार नगदी और दो मोटर साइकिल बरामदगी की है। इस गिरोह के तीन सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
-सुशीला सक्सेना निवासी फरीदपुर से बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 25 हजार की लूट
-19 अप्रैल को बीसलपुर रोड के पास ओम पब्लिक स्कूल मैरिज होम से बाइक चोरी
-आकांक्षा पैलेस फरीदपुर से मोटर साइकिल की चोरी
-31 मार्च को एसबीआई फरीदपुर से निकाले गए 30 हजार का नरियावल स्टैंड पर महिला से लूट