फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the meeting of the irrigation minister, mining mafia, abuses

सिंचाई मंत्री की सभा में तमंचा लेकर घुसा खनन माफिया, गालियां दीं

Sun, 08 Oct 2017 01:51 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 08 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of the irrigation minister, mining mafia, abuses
मंत्र ध्‍ामऱ्र्मपाल

विज्ञापन
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता में आई योगी सरकार में सूबे की जनता ही सरकार के मंत्री भी गुंडागर्दी के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को आंवला क्षेत्र के गांव लिलौर सहसा में चल रही सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की सभा इलाके का एक खनन माफिया पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुला तमंचा लेकर पहुंच गया और खुलेआम गालीगलौज करने लगा। खनन माफिया इलाके में खनन बंद हो जाने से सिंचाई मंत्री पर गुस्साया हुआ था। पुलिस तो तमाशा देखती रही लेकिन सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने खनन माफिया का विरोध कियातो वह तमंचा लहराता सभा से निकलकर भाग निकला। इस घटना से सकते में आए सिंचाई मंत्री ने पुलिस की ढिलाई पर जमकर नाराजगी जताई। हालांकि इसके बाद भी पुलिस न सिर्फ अनजान बनी रही बल्कि उसने इस घटना की खबर अपने उच्चाधिकारियों को तक नहीं दी। 
आंवला से विधायक सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम योगी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में शुमार हैै। शनिवार को धर्मपाल सिंह अपने क्षेत्र के गांव बरसेर, सिकन्दरपुर, धनौरा और लिलौर में जनसभा करने गए थे। गांव लिलौर सहसा में जब वह अंतिम सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी गांव सुनरासी में रहने वाला खनन माफिया नन्हे यादव तमंचा लेकर उनकी सभा में घुस गया। बताया जाता है कि पहले तो उसने सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता चमन सिंह, वीरपाल सिंह, नीरज, अनुज सिंह आदि को धमकाते हुए मंत्री के लिए गालीगलौज करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने गालीगलौज का विरोध किया तो नन्हे यादव ने तमंचा निकाल लिया। यह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं इकट्ठे होकर उसे पुलिस की मौजूदगी में घेरना चाहा तो वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिम्मत जुटाकर उसे पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी तमाशा देखती रही। सिरौली थाने के एसआई वेदप्रकाश गुप्ता मंत्री के काफिले के साथ चल रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने भी नन्हे यादव को पकड़ने की कोशिश नहीं की। सिंचाई मंत्री ने घटना के बाद सिरौली थाने के एसएसआई को बुलाकर उन्हें हड़काया। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों से बात करके आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी देर रात तक नन्हे यादव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमने जब से नदी और नहरों पर कब्जा करने वालों को नोटिस भिजवाए हैं, तबसे वे लोग हमें दुश्मन मानने लगे हैं। नन्हें यादव भी हमारे इलाके का बड़ा खनन माफिया है। शासन की सख्ती की वजह से उसका धंधा चौपट हो गया है। शनिवार को वह हमारी सभा में तमंचा लेकर घुस आया। उसने तमंचा निकालकर गाली-गलौज भी की। इस संबंध में मैंने पुलिस को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। - धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed