फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal slaughterhouses started on Yogi's war

अवैध बूचड़खानों पर शुरू हो गया योगी का वार

Tue, 21 Mar 2017 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के आदेश के बाद अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले भर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी दौड़ने लगे हैं। डीएम के आदेश पर सभी एसडीएम और सीओ ने जिले भर में छापामारी की लेकिन उनको अवैध बूचड़खाना चलते नहीं मिला। इस कार्रवाई का यह असर हुआ है कि अब खुलेआम पशुओं का कत्ल नहीं हो रहा है। चोरी छिपे कत्ल करके मीट तैयार किया जा रहा है। गोकशी और गो तस्करी की घटनाएं बंद मिलीं।  
विज्ञापन

शहर के  सौ फुटा रोड, पीलीभीत बाईपास, नकटिया, ठिरिया निजावत खां,  बड़ा बाईपास रोड के आस-पास के गांवों में चल रहे अवैध स्लाटर हाउस बंद हैं। पहले इन स्थानों से अनाधिकृत तरीके से कटने वाले जानवरों का मीट घरों के अलावा सड़क के किनारे बनी दुकानों, फड़, खोखों के जरिए होटलों में सप्लाई किया जाता था।  बहेड़ी के स्लाटर हाउस को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो साल पहले बंद करा दिया था। तबसे कस्बे के अलावा जोखनपुर, गिरधरपुर, रिछा फरीदपुर टाउन एरिया में घर-घर पशुओं का कटान हो रहा है। यहां के अनाधिकृत कत्लखाने चलवाने में एसएसआई की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। उनकी गोपनीय रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

 ..................
अचानक गायब हुए पशु
 सिरौली। अब शिवपुरी बाजार से जानवर गायब होने लगे हैं। यहां तीन साल से पशुओं की तस्करी की मंडी बन चुके  शिवपुरी बाजार में रामपुर से जानवर खरीदने वाले व्यापारी बनकर आने वाले तस्कर नदारद हैं। इनको बेचने वाले भी नहीं दिखे। पुलिस भी बदली नजर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तो यहां मीट की सिर्फ बीस दुकानें
आंवला। यहां मीट कारोबारियों में हड़कंप मचा है। कस्बे में अवैध पशु कटान की वजह से सैकड़ों मीट की दुकानें खोखे और फड़ पर चल रहे हैं लेकिन नगरपालिका में केवल बीस दुकानें ही पंजीकृत हैं। जबकि कोई स्लाटर हाउस नहीं है। फिर भी यहां मांस खुलेआम बिकता है। नगरपालिका चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि बूचड़खाना न होने की वजह से घर या एकांत जगहों पर जानवर काटे जाते हैं।  

अगले महीने शुरू होगा माडर्न स्लाटर हाउस
पीपीपी माडल पर शहर के मोहनपुर ठिरिया में स्थापित होने वाला माडर्न स्लाटर हाउस अगले महीने शुरू हो जाएगा। नगर आयुक्त शीलधर यादव ने बताया कि दो साल में बनाने का लक्ष्य था लेकिन उससे पहले बनकर तैयार हो जाएगा। तब तक मारिया एग्रो फूड प्राइवेट लि. में कट्टी की व्यवस्था है। वहां मीट व्यवसायी कट्टी कराने के लिए अधिकृत हैं। दूसरी ओर नगर निगम के पीपीपी माडल पर तैयार हो रहे माडर्न स्लाटर हाउस के   संचालक हाजी शकील कुरैशी का कहना है कि अगले महीने से यह स्लाटर हाउस काम करना शूरू कर देगा। नगर निगम के इस स्लाटर हाउस के संचालित होने पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।


तस्करी और नशा रोकने को ज्ञापन 
फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं ने मुख्यमंत्री  को ज्ञापन भेजकर स्मैक, अफीम, सट्टा और गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने की मांग की। यहां के स्मैक और पशु तस्कर चंद वर्षों में ही अकूत काली कमाई से करोड़ों में खेल रहे हैं। जबकि बच्चे स्मैक, अफीम का सेवन कर अपना जीवन बर्बाद करने में लग जाते हैं। नखासे से फर्जी खरीद पर्चियों के सहारे गौवंशीय पशुओं की रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ तक तस्करी होती है। ज्ञापन देने वालों में आशीष अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, मोहित गुप्ता, विशाल अग्रवाल,  ताहिर रजा नूरी, नदीम अंसारी, राहुल गुप्ता, सुनील रस्तोगी, दीपक गोयल, सुरेंद्र पोरवाल, प्रिंस रस्तोगी, सौरभ अग्रवाल आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed