फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IG has handed over the police to the brother of the sacked soldier

बर्खास्त सिपाही के भाई को आईजी ने किया पुलिस के हवाले 

Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में कार्यरत पत्नी की मौत के बाद बच्चों को मृत दिखाकर ग्रेजुएटी फंड का रुपया हड़पने के आरोपी बर्खास्त सिपाही की पैरवी लेकर आईजी एसके भगत के सामने जाना उसके भाई को भारी पड़ गया। आईजी ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर दोनों को पकड़ लेने के निर्देश दिए, साथ ही बर्खास्त सिपाही के भाई की भी ठगी में भूमिका जांचने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुलिस महकमा में सिपाही योगेंद्र कुमार शर्मा की पत्नी से अनबन होने के बाद उनके प्रेम संबंध दूसरी महिला कृष्णा शर्मा से हो गये। यह कृष्णा भी पुलिस विभाग में कार्यरत थी। उसके दो बच्चे थे। बाद में योगेंद्र पहली पत्नी के पास लौट गए थे। योगेंद्र पर आरोप है कि कृष्णा की मौत के बाद उन्होंने उसके दो बच्चों को मृत दिखाकर ग्रेजुएटी और फंड का रुपया हथिया लिया था। बाद में महिला पुलिसकर्मी की बेटी शिवांगी की शिकायत पर योगेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। उसकी शिकायत के बाद योगेंद्र पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करके उसको जेल भेज दिया गया।  मंगलवार को योगेंद्र के भाई छोटेलाल अपने दोस्त रमेश के साथ आईजी एसके भगत के कार्यालय पहुंचे। उनके पास एक डॉक्टर का सर्टिफिकेट था, जिसको दिखाकर उन्होंने बताया कि उनके भाई योगेंद्र की हालत जेल में ठीक नहीं है। वह उससे मिलने और रियायत की मांग कर रहे थे। आईजी ने सख्त से पूछा तो उन्होंने स्वीकारा कि वह वकील के कहने पर कार्यालय आ गए थे। इसके बाद आईजी ने कोतवाली पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। आईजी ने निर्देश दिया कि जांच लिया जाए कि योगेंद्र द्वारा हुई ठगी में उनके भाई की भूमिका क्या है। कोतवाली पुलिस ने दोनों को कोतवाली में ही बैठा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed