{"_id":"6aa269fe42a600cea1024d8c","slug":"bike-rider-crushed-by-pickup-died-on-the-spot-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4708342-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, फरार चालक की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, फरार चालक की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस
Thu, 10 Sep 2026 04:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:15 PM IST
सार
ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए पिकअप और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रूम के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक के ऊपर पिकअप का पिछला पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सी चौराहा स्थित शारदा मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता, निवासी चचाई के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेंद्र बुढार स्थित रिलायंस कंपनी में कर्मचारी था और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घर पहुंचने से करीब दो किलोमीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रीवा: शराब के नशे में ICU में घुसे 5 युवक, डॉक्टर से मारपीट का आरोप, रातभर धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद चचाई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेज दिया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार राजेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था और परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले ही राजेंद्र की शादी उमरिया जिले में हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है, जिसका जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाना था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
चचाई थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि पुलिस विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
