फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How will the weak drone surveillance camera

कमजोर ड्रोन कैमरे कैसे करेंगे निगरानी

Thu, 21 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को बदायूं के कछला घाट से चलकर बरेली पहुंचने वाली कांवड़ यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस के पास मौजूद ड्रोन कैमरे इतने कमजोर हैं कि वह उड़ तक नहीं पा रहे हैं। इन ड्रोन कैमरों में तकनीकी खामियां हैं। इनसे कांवड़ यात्रा की निगरानी कैसे होगी। इसका जवाब पुलिस अफसर भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

सावन में बड़ी संख्या में शिव भक्त बदायूं के कछला घाट से कांवड़ और गंगाजल लेकर शहर के अलखनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, बनखंडीनाथ, पशुपति नाथ, मढ़ीनाथ और धोपेश्वरनाथ मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डीजे बजाना प्रतिबंधित कर दिया है। कांवड़ियों की भीड़ में सार्दी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात करने की बात भी कही जा रही है। इनके अलावा कांवड़ यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से करने का दावा किया गया है। हेलीकॉप्टर से उड़ाकर ड्रोन कैमरों से कांवड़ियों की तस्वीरें लेने के अलावा वीडियो भी बनाया जाना है। अब तक पुलिस के पास दो से तीन ड्रोन कैमरे हैं, वह तकनीकी रूप से खराब हैं। होली पर निकलने वाली राम बारात की सुरक्षा के लिए बारादरी थाने के सामने ड्रोन कैमरा उड़ाया गया था तो वह उड़ते समय लड़खड़ाकर गिर पड़ा था। पुलिस लाइन का ड्रोन कैमरा भी नहीं उड़ पाया था।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। सोमवार से पहले तीन नए ड्रोन कैमरे खरीदे जाएंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed