फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half burn dead body of a girl found in front of house in Bareilly, Police says its suicide

घर के बाहर मिली युवती की अधजली लाश, परिवारवालों ने जताया हत्या का संदेह

Thu, 29 Nov 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 29 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Half burn dead body of a girl found in front of house in Bareilly, Police says its suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुभाषनगर की रविंद्रनगर कॉलोनी में युवती रेनू का अधजला शव गुरुवार तड़के उसके घर के बाहर पड़ा मिला। मौके से मिले पर्चे के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि घरवाले बिना किसी का नाम लिए हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत होने की बात ही सामने आई है।
विज्ञापन


बदायूं के दातागंज के गांव गुलड़िया निवासी डोरीलाल वर्मा यहां शहर में रविंद्रनगर कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। डोरीलाल के मुताबिक, बुधवार शाम वह और बेटा आशीष गांव गए थे। घर पर पत्नी सावित्री और बेटी रेनू ही थीं। सावित्री अंदर कमरे में और रेनू बाहर की ओर बनी बैठक में सोई थी। सुबह पांच बजे सावित्री उठीं तो रेनू नहीं दिखी। मेन गेट की कुंडी बाहर से बंद थी। सावित्री दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर बाहर आईं तो सामने रेनू का अधजला शव पड़ा था। उन्होंने आसपास के लोगों को जगाने के बाद पति और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


‘जो गलतियां हुईं, उन्हें माफ कर देना’
शव के पास एक पत्र पड़ा था, उसमें रेनू की लिखावट लग रही थी। मम्मी-पापा को संबोधित इस पत्र में लिखा था कि जाने-अनजाने में जो गलतियां हुई हैं उन्हें माफ कर दें। वह अपना जीवन खत्म कर रही है। पिता का कहना था कि बेटी ने आत्महत्या क्यों की, वह समझ नहीं पा रहे। अगर वह ऐसा करती भी तो घर के अंदर करती। बैठक में आग का कोई चिह्न नहीं मिला। शव के पास से पुलिस को केरोसिन की कोई खाली बोतल या केन भी नहीं मिली। रेनू के चीखने-चिल्लाने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। डोरीलाल को बेटी की हत्या का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का लैपटॉप-मोबाइल कब्जे में
रेनू ने एक साल पहले बरेली कॉलेज से एमए किया था। फिलहाल वह भाई के साथ उसके लैपटॉप पर हार्डवेयर के काम में हाथ बंटाती थी। एसआई प्रदीप कुमार ने भाई आशीष का मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिहाज से कब्जे में ले लिया है। 


'मामला आत्महत्या का ही है। भाई ने भी यह बात लिखकर दी है। हालांकि वजह अब तक सामने नहीं आई है। अगर परिवार तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे।' - वीरेंद्र राणा, थाना प्रभारी, सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed