फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gun Man injured died during treatment , Hungama

घायल गन मैन की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Thu, 28 Jan 2016 02:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 28 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। तेज रफ्तार कार से घायल जंक्शन रोड स्थित जनता गन हाउस के गन मैन हरीश पाल (50) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल का बिल एक लाख से अधिक होने पर परिवार वालों ने देने में असमर्थता जताई तो अस्पताल प्रशासन ने शव देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर अस्पताल में काफी देर हंगामा हुआ। मामला कोतवाली में शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 21 जनवरी की रात एक्सीडेंट करने वाले चालक शराब के नशे में थे। उन्हाेंने अपनी होंडा सीवीआर कार से नेम प्लेट उतार ली थी। उस रात कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गन हाउस का शटर तक टूट गया था और टेलीफोन का खंभा भी उखड़ गया। चार दिन तक हरीश पाल को टक्क र मारने वालों का नाम पता चला और न ही उनका निवास स्थान। कार चलाने वालों को पुलिस की मदद से पकड़ा गया तो उन्होंने हरीश पाल को रामपुर बाग स्थित धनवंतरि तोमर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर हुई तो युवकों के परिजनों ने 25 की रात को राजेंद्रनगर स्थित केके अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोगों ने बताया कि हरीश पाल की बेटी रितु और होने वाले दामाद से एक्सीडेंट करने वाले युवकों की ओर से रूपेश मलिक ही बात कर रहे थे। उन्होंने ने ही इलाज और बेटी की शादी का आश्वासन दिया था। लेकिन 26 जनवरी की रात डेढ़ बजे हरीश पाल की मौत के बाद उन्होंने कन्नी काट ली और अस्पताल का बिल 1 लाख 18 हजार रुपये देने से मना कर दिया। अस्पताल ने बिल न जमा करने पर शव देने से इंकार किया तो परिजनाें ने हंगामा किया। कुछ देर बाद अस्पताल प्रशासन ने बिना पैसे मांगे शव को ले जाने दिया।
विज्ञापन


- मां के बाद पिता का भी उठा बेटी के सिर से हाथ, अगले माह होनी थी शादी
-हरीश पाल की बेटी रितु (20) की शादी अगले माह बरेली के ही दीपक से होनी थी। दो माह पहले उसकी सगाई की गई थी। रितु जब छोटी थी तभी उसकी मां की मौत हो गई थी, अब पिता भी छोड़कर चले गए। अगले माह रितु की शादी होनी है। जहां उसके पिता के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और मोहल्ले वालों ने चंदा किया, ऐसे में उनकी बेटी की शादी भी अब दिक्कत में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिपोर्ट में तो युवकों का नाम ही नहीं है
-हरीश पाल के परिवार वालों ने बताया कि एक दिन पहले पुलिस उन लोगों पर रिपोर्ट लिखवाने का दबाव बना रही थी। रितु और होने वाले दामाद दीपक से युवकों के खिलाफ नहीं बल्कि अज्ञात नाम से रिपोर्ट लिखवाई गई है। उसमें युवकाें का नाम नहीं है जबकि लगातार रितु की युवकों के परिवार वालों से बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed