फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gravel pits and the life of the mother and son niggly

बजरी और गड्ढों ने निगली मां-बेटे की जिंदगी

Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gravel pits and the life of the mother and son niggly
Gravel pits and the life of the mother and son niggly - फोटो : बरेली, अमर उजाला
उदरनपुर पुलिस के पास हाईवे पर निर्माण संस्था की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक से पत्नी और एक साल के बेटे को लेकर ससुराल जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर पड़ी बजरी और गड्ढों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। दुर्घटना में महिला और मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवक जख्मी हो गया। ट्रक को रिठौरा चौकी पर रोककर चालक को हिरासत में ले लिया गया। कंपनी की इस मनमानी से ग्रामीणों में गुस्सा है। 
विज्ञापन

 थाना हाफिजगंज के वहोरनगला देशनगर निवासी गुड्डू पुत्र मोहम्मद अहमद बृहस्पतिवार को बाइक से पत्नी चमनबी और एक वर्षीय पुत्र फैज उर्फ सारिक के साथ साले के बीमार लड़के को देखने ससुराल जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब साढे़ ग्यारह बजे बरेली-पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज की उदरनपुर पुलिया के पास सड़क पर फैली बजरी पर बाइक फिसल गई। गड्ढों की वजह से गुड्डू बाइक को संभाल नहीं पाया। इसी दौरान बाइक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक गिरते ही चमनबी और फैज ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। पति की चीखपुकार पर राहगीरों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एसआई सत्येंद्र मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने रिठौरा चौकी पर घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। 
विज्ञापन

चालक ट्रक रोक देता तो बच जाते दोनों
चश्मदीदों ने बताया कि बाइक में टक्कर लगने के बाद चालक यदि ट्रक को रोक देता तो शायद दोनों की मौत न होती। भागने के चक्कर में वह दोनों को रौंदता हुआ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले ही बसी थी गृहस्थी
मजदूरी करने वाले गुड्डू की शादी दो साल पहले थाना इज्जतनगर के गांव सैदपुर निवासी मो. नवी की बेटी चमनबी के साथ हुई थी। दोनों के एक पुत्र फैज था। दोनों के मौत से गुड्डू की मां बिसमिल्लाह और अन्य परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना स्थल पर जिसने भी यह हादसा देखा, उसकी आंखों से आंसू छलक आए। मां और एक साल के मासूम की एक साथ दर्दनाक मौत ने सबको हिला दिया। 

निर्माण कंपनी की मनमानी पड़ रही भारी
हाफिजगंज। हाईवे निर्माण कंपनी की मनमानी के कारण इस सड़क से गुजरने वालों की आफत आई हुई है। कंपनी जहां चाहती है गड्ढा खुदवा देती है और जहां चाहे बजरी फैला दी जाती हे। अब तक हाईवे पर कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। 

हाईवे पर उदरनपुर के पास की सड़क पहले निर्माण के दौरान अधूरी छोड़ दी गई थी। इससे अधूरी पुलिया और गड्ढों में फंसकर तमाम लोग विकलांग हो चुके हैं। अब 15 दिन पहले सड़क के इस हिस्से का निर्माण फिर शुरू हुआ है, लेकिन घोर लापरवाही बरती जा रही है। कहीं रोड की साइड ऊंची कर दी गई है तो कहीं नीची। जगह-जगह गड्ढे लेकिन हाल इतना बुरा है कि रोड के दोनो साईडो को चैडा करने के लिए रोड के साईडो को कही उंचा कर दिया है तो कही पर नीचा। इससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इतना ही नहीं रोड पर पत्थर और बजरी भी फैली हुई है। दिनभर धूल उड़ती रहती है सो अलग। इससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। कंपनी की इसी लापरवाही ने बृहस्पतिवार को एक परिवार को उजाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed