फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friend made porn girl

दोस्त ने ही बना दिया पोर्न गर्ल

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Friend made porn girl
दोस्त ने ही बना दिया पोर्न गर्ल - फोटो : Friend made porn girl
फेसबुक और व्हाट्सऐप पर खुराफात कम नहीं हो पा रही हैं। एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में काम करने वाली लड़की का आरोप है कि उसकी सहकर्मी और उसके दोस्त ने उसकी फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। फोटो के नीचे उसका मोबाइल नंबर भी लिख दिया। अब लोग फोन कर उसे परेशान कर रहे हैं। लड़की ने एसएसपी से इसकी शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल को जांच के आदेश दे दिए। साइबर सेल ने फेसबुक मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी। लड़की का कहना है कि उसके ऑफिस में काम करने वाले निखिल और उसकी दोस्त आरती से संबंध अच्छे नहीं है। आरोप है कि दस दिन पहले दोनों ने साठगांठ करके उसके फोटो को एडिट करके अश्लील बनाने वाले बाद उसके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। अश्लील फोटो के नीचे उसे पोर्न गर्ल लिखने के बाद उसका मोबाइल नंबर भी लिखा गया। फोटो पोस्ट होने के बाद से ही उसके मोबाइल पर कॉल करने वालों ने परेशान कर दिया है। वह उससे रेट मालूम कर रहे है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत करके अपना दर्द सुनाया। उन्होंने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। एसपी क्राइम मर्तण्य प्रताप सिंह ने बताया कि फोटो पोस्ट करने वालों के अकाउंट के डाटा के साथ फेसबुक मुख्यालय से आईपी एड्रेेस मांगा गया है। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर कार्रवाई कराई जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed