{"_id":"58ffa89c4f1c1b9d65c0d7ef","slug":"firing-on-police-to-free-the-hostage-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक मजदूर को छुड़ाने गई पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक मजदूर को छुड़ाने गई पुलिस पर फायरिंग
बरेली।
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Firing on police to free the hostage worker
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
अपराध के लिए कुख्यात गांव सलेमपुर में बंधक बने मजदूर को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिस घर में मजदूर को बंधक बनाया गया था। उसकी छत से बदमाशों ने मोर्चा संभालकर करीब 30 मिनट तक पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने भी पेड़ों की ओट से जवाबी फायरिंग की। बदमाशों की साथी एक महिला ने पुलिस को फायरिंग करके उलझाये रखा जिसका फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके बंधक मजदूर को जख्मी हालत में बरामद किया है।
सलेमपुर गांव से सटे खुदागंज थानाक्षेत्र के गांव सिमौरा निवासी सोनपाल की मां ने यूपी 100 पुलिस को उसके बेटे गुरुदेव के लापता होने की सूचना दी थी। आरोप था कि होराम के परिवार ने गन्ना कटवाने के लिए सोमवार को गुरुदेव को बुलाया था। गांव सलेमपुर अपराधियों के लिए बदनाम है। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा (ट्रेनी सीओ) दरोगा चिंतामणि शर्मा और पीडी रत्नाकर को लेकर पुलिस बल के साथ मंगलवार सुबह गांव सलेमपुर पहुंचे। यहां दबंग सरनाम के घर को घेर लिया। पुलिस को देख सरनाम के बेटे होराम, होराम के बेटे सुखराम और नंदराम ने मां जन्त्री देवी के साथ घर की छत पर मोर्चाबंदी कर पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स ने भी आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान होराम अपने बेटों सुखराम और नंदराम के साथ घर से निकल कर फरार हो गए। जन्त्री देवी छत पर बैठकर पुलिस को चकमा देती रही। राजेश वर्मा ने बताया कि फायरिंग बंद हुई तो पुलिस घेराबंदी कर घर में घुस गई। वहां सिर्फ जन्त्री देवी मिली। उसके कब्जे से चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
बेहोशी की हालत में मजदूर बरामद
होराम के घर से बेहोशी की हालत में मिले गुरुदेव को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी पिटाई की गई थी। वहीं, जन्त्री का दावा है कि गुरुदेव ट्रैक्टर से गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस का मानना है कि गुरुदेव को इलाज को न भेजकर घर पर रोकना शक पैदा कर रहा है। जन्त्री देवी सहित उसके पति और दोनों बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।