फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in tents house warehouse

टेंट हाउस के गोदाम मेें भड़की आग 

Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in tents house warehouse
Fire in tents house warehouse - फोटो : बरेली, अमर उजाला
चौपला चौराहा के पास टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मॉडल टाउन के हरवंश सिंह की चौपुला चौराहा के पास टेंट हाउस की दुकान है। उनका गोदाम करीब 50 मीटर दूरी पर है। दोपहर करीब 12 बजे हरवंश को सूचना मिली कि उसने गोदाम से धुआं उठ रहा है। वह पहुंचे और शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन खुला नहीं। इसके बाद उन्होंने फायर स्टेशन फोन लगाए, लेकिन फोन नहीं मिला। गोदाम में आग भड़कते देखकर वह बाइक लेकर खुद ही अग्निशमन विभाग की तरफ दौड़ पड़े। खुद जाकर दमकल गाड़ी लेकर आए। जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टेंट कारोबारी के मुताबिक करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हुआ है। आग के पीछे शार्ट सर्किट का कारण बताया जा रहा है। दमकल गाड़ी के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश नजर आया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed