{"_id":"5aee0a8d4f1c1b76098b8426","slug":"father-and-two-sons-burnt-to-death-in-bhojipura","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग से पिता और दो बच्चे जिंदा जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग से पिता और दो बच्चे जिंदा जले
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 06 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लखमपुर में एक ट्रक चालक के घर में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे चालक और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि पत्नी और एक ढाई साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव लखमपुर निवासी ट्रक ड्राइवर राजाराम शुक्रवार रात पत्नी लक्ष्मी, बेटे नितिन (12), बेटी चांदनी (8) और ढाई साल के बेटे लकी के साथ कमरे में सो रहे थे। राजाराम को बंटवारे में एक छोटा कमरा मिला है। उसी में उनकी गृहस्थी का सारा सामान था। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया कि आधी रात करीब 11:30 बजे अचानक राजाराम के कमरे से धुआं के साथ लपटें निकलने लगीं। राजाराम के चाचा तोताराम बच्चों की चीख सुनकर कमरे की तरफ दौड़े। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के साथ ही पड़ोसी भी आ गए। सभी ने मिलकर लकड़ी के बोटे से प्रहार करके कमरे का दरवाजा तोड़ा और सभी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। एसओ भोजीपुरा राजेश सिंह ने 108 एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भोजीपुरा भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉेलज भेज दिया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजाराम (32) और चांदनी (8) को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान नितिन ने भी शनिवार दोपहर 12:30 बजे दम तोड़ दिया। राजाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटे लकी का इलाज चल रहा है।