{"_id":"5a6605514f1c1b410b8b47cf","slug":"engineer-beaten-up-by-student-on-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने पर छात्रा ने इंजीनियर को धूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी करने पर छात्रा ने इंजीनियर को धूना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रोडवेज पर एक बीटेक छात्रा को छेड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। छात्रा ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि यूपी 100 में फोन करके शोहदे को पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस पूछताछ में युवक सिविल इंजीनियर निकला। युवती उसे पहले से जानती थी। युवती की शिकायत के बाद छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीबीगंज की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह आगरा के सांई नाथ ग्रुप ऑफ एजूकेशन में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। कॉलेज में आगरा के बोधिया गढ़ी गांव का अरविंद त्यागी भी पढ़ता था। पीड़िता के मुताबिक वह कॉलेज में भी उस पर बुरी नियत रखता था। जिसके बाद पीड़िता ने बरेली के एक निजी कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन ले लिया। पीड़िता के मुताबिक वह सोमवार सुबह पुराना रोडवेज बस अड्डे पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तभी अरविंद त्यागी वहां पहुंचा। वह सरेआम उससे अश्लील हरकत करने लगा। जिसका विरोध करने पर शोहदा गालियां देने लगा। बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों के मुताबिक शोहदा युवती से बात करने की कोशिश कर रहा था, जब उसने युवक की पिटाई कर दी। यूपी 100 पुलिस शोहदे को कोतवाली लेकर आई थी। पुलिस के मुताबिक शोहदा शराब के नशे में था।
मेरे डेढ़ साल से है युवती से संबंध
अरविंद के मुताबिक वह सिविल इंजीनियर है। उसके युवती से डेढ़ साल से संबंध हैं। उसने युवती को करीब एक लाख रुपये उधार दिए थे, वह रुपये मांगने के लिए बस अड्डे पर पहुंचा था। जब युवती ने उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।