{"_id":"579f9d6d4f1c1bda762b9b6f","slug":"en-geipan-rogue-members-entered-the-house-firing-on-the-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के घर घुसे बदमाश, फायरिंग पर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं सदस्य के घर घुसे बदमाश, फायरिंग पर भागे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौपुर, रुकुमपुर और इस्लामनगर गौंटिया समेत तीन गांवों में रविवार रात नीली बत्ती लगी कारों में आए दर्जन भर से ज्यादा हथियारबंद बदमाश घंटा भर तक धमाचौकड़ी करते रहे। बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य समेत माधौपुर के दो घरों पर लूटपाट के इरादे से घुसने कोशिश भी की लेकिन गांव में जाग हो जाने पर फायरिंग करते भाग गए।
करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने रविवार रात माधौपुर में बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अली मोहम्मद के घर धावा बोल दिया। रात 11 बजे यह बदमाश अली के दो मंजिला मकान के गेट के सामने टिनशेड पर जा चढ़े। उसी वक्त परिवार के एक सदस्य ने जागकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश फायरिंग करते भाग गए। जवाब में जिला पंचायत सदस्य के घर से भी हवाई फायर किए गए। यहां लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने इसी गांव की कश्यप बस्ती में बिचपाल कश्यप के घर का रुख किया। बदमाशों ने बिचपाल के घर पर भी चढ़ाई की कोशिश की लेकिन तब तक गांव में जाग हो चुकी थी। लिहाजा बदमाशों को हवाई फायरिंग करते भागना पड़ गया। उसी वक्त इस्लामनगर गौंटिया से निकलकर रुकुमपुर की तरफ आई तेज रफ्तार नीली बत्ती लगी इंडिका और जेलो कार को भी देखा गया। तीनों गांवों के लोगों ने बदमाशों, उनकी कारों को देखे जाने का दावा किया है। सूचना पर एसओ अशोक कुमार यादव के साथ पुलिस भी रात में ही पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग करती रही। एसओ ने गांवों में बदमाशों की धमाचौकड़ी और घरों पर धावा बोलने की घटना से इंकार किया है। बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में गई जरूर थी लेकिन सिर्फ एक लड़के को छोड़कर किसी ने बदमाशों को देखे जाने की बात नहीं कही।