फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight year old raped by neighbour

पड़ोसी ने आठ साल की मासूम से की दरिंदगी

Thu, 17 May 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 17 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Eight year old raped by neighbour
rape
मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया। उसकी धमकी से दहशत में आई बच्ची ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। देर रात अत्यधिक रक्तस्राव होने से हालत बिगड़ी तो घरवाले डॉक्टर के पास ले गए। तब घटना का खुलासा हुआ। बुधवार सुबह घरवालों ने थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह भाग गया।  
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में वाले एक राजमिस्त्री की कक्षा तीन में पढ़ने वाली बेटी सोमवार शाम सात बजे बच्चों के साथ खेलकर घर लौट रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध करना चाहा तो आरोपी ने उसे गला दबाकर मार डालने की धमकी दी। इससे बच्ची बुरी तरह डर गई। घर आने पर भी बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। रात में रक्तस्राव होने पर पहले बच्ची को गांव में ही डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। तब घरवाले शहर में प्रेमनगर इलाके के एक डॉक्टर के पास लेकर आए। डॉक्टर ने चेकअप के दौरान शक होने पर बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने रोते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बता दी।
विज्ञापन


चार घंटे थाने में बैठा रहा पिता तब लिखी गई रिपोर्ट 
डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई तो माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव लौटने के बाद पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर गया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। बुधवार सुबह आठ बजे पिता बेटी को लेकर इज्जतनगर थाने पहुंच गया लेकिन उस वक्त इंस्पेक्टर संजय सिंह के न होने से उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। दोपहर में इंसपेक्टर के आने पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभिनंदन भी थाने पहुंचे। उन्होंने बच्ची से बात की। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड -
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को लगाया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed