{"_id":"5ab64c2f4f1c1b4f5a8b4da6","slug":"drum-blast-at-station-creates-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर ड्रम फटा, दहशत से महिला बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन पर ड्रम फटा, दहशत से महिला बेहोश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 24 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
bareilly station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रखा प्लास्टिक का ड्रम फटने से भगदड़ मच गई। धमाके की दहशत से एक महिला बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। बम फटने की अफवाह फैलने से जंक्शन पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार जंक्शन पर खासी भीड़भाड़ थी, तभी मल्टी फंक्शनल कॉम्पलेक्स के सामने रखा प्लास्टिक का नीले रंग का ड्रम तेज धमाके के साथ फट गया। उस समय एक स्टॉल पर क्योलड़िया की मीना पत्नी धर्मवीर अपने देवर वीरेश के साथ खाना खा रही थीं। वह धमाके की दहशत से बेहोश हो गई। इधर, जंक्शन पर बम फटने की अफवाह फैली तो भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीजीपी के शहर में होने से सुभाषनगर और कोतवाली पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ड्रम को जीआरपी थाने में रखवा दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक, ड्रम किसी ने कबाड़ी से खरीदा था। स्प्रिट या थिनर का ड्रम होने से उसमें गैस बन गई और वह फट गया। ड्रम किसका था, और वह जंक्शन पर कैसे पहुंचा, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन