{"_id":"6a9ef653452b43c99704e219","slug":"accusation-of-harassment-for-dowry-and-attempted-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79385-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज के लिए प्रताड़ित और जान से मारने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज के लिए प्रताड़ित और जान से मारने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र की महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा दहेज का सामान वापस दिलाने की मांग की है।
आदर्श कॉलोनी एनएच-4 निवासी निधि उर्फ बिजली ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को रोहित कुमार निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के अनुसार शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2.50 लाख रुपये की बुलेट बाइक भी शामिल थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रोहित कुमार, सास जीरा देवी, ससुर कारू महतो और देवर अंकित कुमार दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पति उनसे 10 लाख रुपये मायके से लाने की मांग करता था। पैसे नहीं लाने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति अपनी पैथ लैब में काम करने वाली कुछ लड़कियों से देर रात तक फोन पर बातचीत करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान पति ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बाद में पंचायत में ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिया। शिकायत के अनुसार 26 जून 2025 को पति को किसी लड़की से फोन पर बात करते हुए पकड़ने के बाद फिर मारपीट हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।