{"_id":"56f98b3f4f1c1bc31df003b3","slug":"dog-saved-the-head-of-the-research-student-boil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को नहीं बचाया तो शोध छात्र का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते को नहीं बचाया तो शोध छात्र का सिर फोड़ा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान(आईवीआरआई) की पॉलीक्लीनिक में भूड़ के संजीव सक्सेना के कु त्ते की जान नहीं बच पाई तो उसने इलाज करने वाले शोध देश दीपक से सिर पर लोहे की रॉड से हमला करके जख्मी कर दिया। घायल शोध छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी फिरोज खां की तरफ से हमलावर के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासीइंश्योरेंस कंपनी के ट्रेनर संजीव सक्सेना का पामेलियन कुत्ता बीमार हो गया था। 22 मार्च को वह कुत्ते का इलाज कराने के लिए आईवीआरआई की पॉली क्लीनिक ले गए। वहां 30 वर्षीय शोध छात्र डॉक्टर देश दीपक ने कुत्ते का इलाज किया। इलाज के दौरान कुत्ते को इंजेक्शन लगा दिया। घर ले जाने के बाद कुत्ता की मौत हो गई। कुत्ते की मौत से संजीव को गहरा सदमा लगा। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन संजीव इसी बीच घर से गायब हो गए। सोमवार की सुबह अचानक संजीव पॉली क्लीनिक पहुंचे। वहां जाकर अपने कुत्ते के मरने की वजह पूछने लगे। इसी बीच उन्होंने चीखते हुए डॉक्टरों को कुत्ते की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। शोध छात्र देश दीपक ने पॉली क्लीनिक से बाहर निकलकर संजीव को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने वहीं से लोहे की रॉड उठाकर उनके सिर में मार दी।
संजीव को कुत्ते से ही थी बेपनाह मोहब्बत
-संजीव सक्सेना को कुत्ते से बेपनाह मोहब्बत थी। डेढ़ से महीने पहले कुत्ते की बीमार होने के बाद संजीव ने इंश्योरेंस कंपनी के ट्रेनर की नौकरी छोड़ दी थी। होली से पहले संजीव के कुत्ते की मौत होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गए। बात यही खत्म नहीं हुई संजीव ने कुत्ते के गम में घर छोड़ दिया। परिवार वालों ने परेशान होकर उनके दोस्तों से पता किया, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। रविवार को परिजनों ने संजीव की गुमशुदगी को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
आईवीआरआई की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में छात्र पर रॉड से हुआ हमला
बरेली। आईवीआरआई की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठे रहे हैं। आईवीआरआई परिसर में एक वैज्ञानिक की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्ती की गई थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में छात्र पर कुत्ता मालिक का हमला यह बताता है कि अभी भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
आईवीआरआई परिसर में पॉलीक्लीनिक में सुरक्षाकर्मियों के सामने के छात्र को रॉड से पीटा गया। छात्रों का आरोप है कि छात्र को पिटता रहा और सुरक्षाकर्मियों ने उसे नहीं बचाया। छात्रों ने कहा कि भारत के इतने बड़े संस्थान में छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। इस परिसर में पहले ही एक वैज्ञानिक की हत्या हो चुकी है।
-----------------
आज विरोध में मार्च निकालेंगे छात्र
बरेली। आईवीआरआई में छात्र पर रॉड से हमले से नाराज छात्र मंगलवार को विरोध मार्च निकालेंगे। आईवीआरआई छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर और छात्र पर हमले के विरोध में मंगलवार को मार्च निकालेंगे।