{"_id":"5890c6694f1c1b5979e7fde9","slug":"doctor-s-molestation-trial-in-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की बेटी से छेड़छाड़ में मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की बेटी से छेड़छाड़ में मुकदमा
बरेली।
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor's molestation trial in daughter
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाईक इन्क्लेव में डॉक्टर की बेटी से छेड़छाड़ करने वाले चार शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में लड़की की मां ने चारों से बेटी की जान और इज्जत को खतरा बताया है। मौके से जिस लड़के की स्कूटी मिली है, मुकदमे में उसका नाम खोल दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोमवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फाईक इन्क्लेव में झाड़ झूले शाह की मजार के सामने कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर की कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी को रोककर छेड़छाड़ की गई थी। छात्रा की मां विदेशी है। छात्रा से रोजाना ये शोहदे खुशबू इन्क्लेव में कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ करते थे। रास्ते में रोककर उससे मोबाइल नंबर मांगते थे। विरोध करने पर उसे धमकाते थे। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कोचिंग जाते समय छात्रा के साथ घटना हुई। छात्रा के पिता पीछे से आ गए। उन्हें एक दिन पहले ही छात्रा ने शोहदों के बारे में बताया था। पिता के दौड़ाने पर शोहदे मौके से भाग गए थे। पुलिस को मौके से जो स्कूटी मिली, वह कॉलोनी में ही रहने वाले आजम नाम के लड़के की बताई जा रही थी। छानबीन में पता लगा कि आजम के साथ ही शोहदे छेड़छाड़ के समय मजार के सामने खड़े थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
फाईक और खुशबू इन्क्लेव में लगा रहता है शोहदों का झुंड
शाम होते ही फाईक और खुशबू इन्क्लेव कॉलोनियों में शोहदे रास्ते में खड़े होकर कोचिंग और बाजार जाने के लिए निकलने वाली महिलाओं को लड़कियों पर फब्तियां कसने लगते हैं। झाड़ झूले शाह की मजार पर आने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने पर कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन मामला कॉलोनी में ही दबकर रह जाता है। खुशबू इन्क्लेव में कन्हैया की दुकान के सामने कोचिंग में छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए यहां भी शाम होते ही शोहदों का झुंड लग जाता है।