फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM bungalow near the woman 's bag snatched

डीएम बंगले से पास महिला का बैग छीना

Wed, 15 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
डीएम बंगले के सामने बाइक सवार लुटेरे बहन के साथ बाजार से खरीददारी करके लौट रही शिक्षिका का बैग छीनकर ले गए। बैग की खींचतान के दौरान शिक्षिका के रिक्शा से गिर जाने पर कपड़े फट गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी जनरल स्टोर के मालिक नरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शीतल सिंह की बहन फरीदपुर से शादी की खरीददारी करने उनके घर आई थी। मंगलवार को आलमगीरी स्थित सर्राफा बाजार से दस हजार से झाले और चार हजार रुपये की पायल खरीदने के बाद शिक्षिका बहन शीतल के साथ रिक्शा से उनके घर आ रही थीं। रात करीब साढ़े दस बजे रास्ते में डीएम के बंगले से पहले बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षिका का बैग खींच लिया और फरार हो गए। बैग में झाले, पायल के अलावा पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी रखा था। खींचातानी में शिक्षिका रिक्शा से नीचे गिर गईं। इससे उनके कपड़े फट गए। दोनों बहनों से शोर मचाने पर डीएम बंगले के गेट पर बैठा होमगार्ड मौके पर पहुंच गया। शीतल ने फोन करके पति को मौके पर बुला लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश के लिए वाहनों की चेकिंग कराई गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसएसआई गिरीश प्रसाद राज ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। बाइक का नंबर भी शीतल और उनकी बहन नहीं देख पाई हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed