फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of youth in road accident, demolition in CHC

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सीएचसी में तोड़फोड़ 

Wed, 10 May 2017 01:26 AM IST
बहेड़ी। 
बहेड़ी।  Updated Wed, 10 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Death of youth in road accident, demolition in CHC
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सीएचसी में तोड़फोड़  - फोटो : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सीएचसी में तोड़फोड़ 
बरेली बागेश्वर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, लेकिन घरवाले उसे जिंदा बताते हुए भड़क गए और इलाज कराने की जिद पर अड़ गए। डॉक्टरों के मना करने पर भड़के घरवालों ने सीएचसी पर तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टरों से भी अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद वह शव को ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सीएचसी में तोड़फोड़ करने के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

फतेेहगंज थाने के गांव सैदपुर बुर्जुग निवासी सीताराम का 32 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वह बरेली बागेश्वर मार्ग किनारे बार्डर पर पड़ा था। एक राहगीर उसे अपनी कार से सीएचसी पहुंचा गया। डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से निकले मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचना दी गई। इधर करीब एक घंटे बाद उसके परिजन सीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों से उसके जिंदा होने की बात करने लगे । सीएचसी प्रभारी डॉ.संजय कुमार और डॉ.वीरेश ने उन्हें बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। इस पर परिजन डॉक्टरों से धक्का मुक्की करने लगे और इलाज शुरू करने को दबाव बनाने लगे। डॉक्टरों के हाथ खड़ा कर देने पर परिजनों ने अस्पताल के इमरजेंसी रूम में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। मोर्चरी का दरवाजा भी तोड़ दिया। आलमारी में रखे इंजेक्शन आदि भी आलमारी गिराकर तोड़ दिये। डाक्टर के बैठने की कुर्सी व टेबल भी गिरा दी। उसके बाद परिजन शव को लेकर बरेली इलाज कराने लेकर जाने की बात कहकर चले गये। उधर सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमर नाथ वर्मा व एसएसआई विजय पाल सिंह दल बल के साथ सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डाक्टर संजय कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अस्पताल में तोड़फोड़ करने के आरोप की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर परिजन शव लेकर एसआरएमएस भोजीपुरा लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों के उसे मृत घोषित कर देने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। भोजीपुरा थाने में मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भोजीपुरा भेजा गया। 
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को डाक्टरों ने जब उसके मृत होने की बात कही तो उन्हें गुस्सा आ गया। और उसके जीवित होने की आस में एसआरएमएस लेकर चले गये। वहां भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का भोजीपुरा थाने में पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ वर्मा, इंस्पेक्टर बहेड़ी
जब परिजनों से कहा कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन आपा खो बैठे, डाक्टरों के साथ अभद्रता करने लगे। तोड़फोड़ कर दी । परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नही थे। 
डॉ.संजय कुमार, सीएचसी प्रभारी बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed