{"_id":"6b0339970f8ec4f750076486","slug":"accuseds-interim-bail-plea-rejected-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86027-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरोपी की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरोपी की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
अदालत ने एम्स या सफदरजंग अस्पताल में जांच कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगी के 87.60 लाख रुपये के मामले में जेल में बंद प्रोटोक्खो जस्टिन की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। आरोपी एचआईवी, टीबी और गंभीर एनीमिया से पीड़ित है, जिसका वजन 72 किलो से घटकर करीब 30 किलो रह गया है। अदालत ने जेल प्रशासन को प्रोटोक्खो की एम्स या सफदरजंग अस्पताल में जल्द जांच कराने का निर्देश दिया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की अदालत ने गंभीर बीमारियों का हवाला देकर मांगी गई छह सप्ताह की अंतरिम जमानत अर्जी को अस्वीकार कर दिया। अदालत के अनुसार, प्रोटोक्खो को 23 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उस पर शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर प्रवीण कुमार सिंघल से 87.60 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि आरोपी को टीबी वार्ड में भर्ती कर दवाइयां और विशेष प्रोटीन आहार दिया जा रहा है।
अदालत ने माना कि प्रोटोक्खो का इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है और उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सक्रिय फेफड़ों की टीबी से संक्रमण फैलने की आशंका के कारण उसे खुले में रहने से अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि आरोपी की एम्स या सफदरजंग अस्पताल में जल्द जांच कराई जाए ताकि कोई जानलेवा स्थिति न बने।